Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

भांजी की सगाई से इतना बौखलाया, इंजेक्शन में भरा तेजाब, खिड़की से स्प्रे कर जला दिया चेहरा… इस बात से नाराज था मामा

0

उत्तर प्रदेश के भदोही में मामा ने भांजी के चेहरे पर इंजेक्शन से एसिड डाल दिया. इससे युवती के गाल का एक हिस्सा और हाथ का एक हिस्सा जल गया. दरअसल आरोपी अपनी दूर की भांजी से प्रेम करता था. रविवार को युवती की छेकाई रस्म थी. इस दौरान वह उसके घर पहुंचा और आरोपी ने युवती के कमरे की खिड़की से युवती के चेहरे पर तेजाब डालकर फरार हो गया. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.

मामला जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव हरिजन बस्ती का है. यहां के रहने वाले सहोदर दलित की 19 वर्षीय लड़की की रविवार को छेकाई होनी थी. सहसेपुल टेढ़वा का रहने वाला युवती के दूर का मामा मुकेश युवती से प्रेम करता था. वह उसकी छेकाई से वह नाराज था. रविवार की दोपहर में छेकाई की तैयारियां चल रही थी.

युवती के चेहरे पर डाला तेजाब

इस दौरान युवती की छेकाई से नाराज उसका दूर का मामा इंजेक्शन में एसिड भर युवती के कमरे की खिड़की पर पहुंचा और युवती के चेहर पर डाल दिया. इस हमले में युवती के गाल और हाथ का कुछ हिस्सा जल गया. हमले के बाद परिवार वाले युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए. यहां प्राथमिक उपचार के बाद फिर उसे घर डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके बाद रविवार को ही लड़की को छेंकने वाले उसके घर पहुंचे और इसकी छेकाई भी हुई.

पुलिस ने किया एनकाउंटर

इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत औराई कोतवाली में की और मुकदमा दर्ज कराया. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के घर पुहंची और और दो लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन युवक वहां नहीं मिला. पुलिस उसके तलाश में थी. इस बीच सुचना मिलने पर पुलिस सहसेपुर में रेलवे पटरी के दक्षिण तरफ पहुंची, जहां युवक था.

पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ में पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद कर लिया है.

प्रेमी पहले से शादीशुदा

युवती का प्रेमी मामा तीन महीने पहले गांव में ही पकड़ा गया था. इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई भी की थी. मामले में पुलिस भी आई थी. इसके बाद उसके परिवार के लोग भी पहुंचे थे. इस दौरान युवक ने अपनी गलती भी मानी थी और दोबारा ऐसा कुछ न करने की बात कही थी. बताया जा रहा कि प्रेमी मामा की शादी भी हो चुकी है उसके दो बच्चे भी हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.