Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दरभंगा: प्यार, शादी और कत्ल! लव मैरेज के बाद पत्नी पर हुआ बेवफाई का शक, कैंची से गोदकर की हत्या

0

बिहार के दरभंगा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कैंची से गोंदकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सुमित्रा देवी के रूप मे हुई है उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. जबकि आरोपी पति की पहचान लालबाबू के नाम से हुई है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

मामला दरभंगा जिले के बघौनी गांव का है. यहां रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी की पहचान लालबाबू दास, पिता भोला दास, निवासी बघौनी के रूप में हुई है. यहां आरोपी ने बेवफा होने के शक में अपनी 27 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी.

बेवफाई के शक में की हत्या

बताया जा रहा है कि लालबाबू दास ने करीब चार साल पहले बिरौल थाना क्षेत्र के तरवाड़ा गांव की सुमित्रा देवी से लव मैरिज किया था. दोनों की एक तीन साल की बेटी है, जिसका नाम श्रृष्टि कुमारी है. लालबाबू दिल्ली रहता था कुछ दिन पहले उसे अपनी पत्नी की बेवफाई के बारे में पता चला. इसके बाद वह दिल्ली से घर वापस आया और इस वारदात को अंजाम दिया.

दिल्ली से वापस आकर की हत्या

पुलिस ने बताया की कुछ दिन पहले पत्नी पति का घर छोड़ 15 दिन तक अपने प्रेमी के संग रह रही थी. जैसे ही इस बात की सूचना पति को मिली कि पत्नी घर वापस आई है, लालबाबू दास दिल्ली से घर वापस आया और पत्नी से बहस के बाद कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही SDPO आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.