Logo
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...
Header Ad

बिहार: अचानक मरने लगे कौए, क्या फैल गई ये खतरनाक बीमारी? अलर्ट पर विभाग

बिहार के जहानाबाद में कई कौओं के मृत पाए जाने के बाद इलाके में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है. इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. उसने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट में कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण बताई जा रही है. बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने जरूरी एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं. जिलाधिकारी का कहना है कि डरने की कोई जरूरत नहीं है.

जहानाबाद जिले की पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में कौओं के मृत पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. मरे हुए कौओं को जांच के लिए कोलकाता की एक लैब में भेजा गया था, जहां उनके मरने की वजह एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण सामने आई है. यह वायरस इस बात की पुष्टि करता है कि कौए बर्ड फ्लू से संक्रमित थे, जिससे उनकी मौत हो गई है. मामले की जानकारी देते हुए जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया कि मेडिकल जांच में कौओं की मौत को पुष्टि वर्ड फ्लू के कारण हुई है.

बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि

उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस लाइन और आसपास के इलाकों में कुछ कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण हुई है. नमूने कोलकाता की एक लैब में भेजे गए थे, जहां ये बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए. DM ने बताया कि अब संबंधित विभाग ने उस स्थान के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी पोर्टरी फार्म से नमूने इकट्ठा करना शुरू कर दिए है. आगे डीएम कहते थे कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

एहतियात बरत रहा विभाग

संबंधित विभाग के अधिकारी मामले में जरूरी एहतियाती कदम उठा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले को अभी तक बर्ड फ्लू प्रभावित घोषित नहीं किया गया है. बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.