Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बाल गृह में अनाथ बच्चों के साथ बरबरता, सामने आया केयरटेकर का वीडियो

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित राजकीय बाल ग्रह एक बार फिर से विवादों में घिर गया है. यहां 13 अनाथ बच्चों के साथ क्रूरता की गई है. बच्चों के साथ की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल हुए वीडियो में केयरटेकर पूनम गंगवार बच्चों को डंडे से पीटती, थप्पड़ मारती और उनके कान खींचती नजर आ रही है. इस राजकीय बाल गृह में इस तरह का मामला पहले भी सामने आ चुका है.

जिला पंचायत सदस्य मुकेश दीक्षित ने बताया कि यह घटना सितम्बर 2024 की है. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को इस पूरे प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद उन्होंने लखनऊ तक पत्राचार किया और तमाम शिकायतें की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. तब जाकर उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और वो वायरल हो गया.

वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने आनन फानन में मामले की जांच करवाई. इसके बाद अनाथ बच्चों पर अत्याचार करने वाली केयरटेकर की सेवा समाप्त करने करने के निर्देश दिए. साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.

शिकयत दर्ज होने के बाद भी मामले को दबाया गया

वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से बच्चों के साथ की गई मारपीट और शारीरिक उत्पीड़न की को देखा जा सकता है. इससे आमजन में आक्रोश है. बताया जा रहा है कि साल 2024 में शिकयत दर्ज होने के बाद भी मामले को दबाया गया और जिला प्रोविजन अधिकारी ने राजकीय बाल ग्रह की केयरटेकर पर कार्रवाई नहीं की.

जानकारी के अनुसार, केयरटेकर पर इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि वो विभाग से संबंधित एक अधिकारी की खास है. विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले में आंख बंद किए रहे और अनाथ बच्चों के साथ अत्याचार, जुल्म और ज्यादती की जाती रही.

नोट- वीडियो लगाने लायक नहीं है इसलिए खबर में उसे नहीं रखा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.