Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

बार-बार अस्पताल का बहाना बनाकर आशिक को मिलने होटल जाती थी पत्नी, मायूस पति ने पीछा कर खोला कमरा तो…

0

आपने पति-पत्नी और वो की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन आगरा का यह मामला कुछ अलग है जिसने पति की आंखें खोल दीं। यहां एक पति को अपनी पत्नी पर शक हुआ जब वह बार-बार एक ही अस्पताल में जाने लगी। पति ने जब उसका पीछा किया तो पता चला कि वह अस्पताल के बहाने एक कंपाउंडर से मिलने के लिए OYO होटल जाती थी।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। कमला नगर की रहने वाली एक महिला अक्सर अपने बीमार बेटे की थेरेपी के लिए सिकंदरा के एक अस्पताल में जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अस्पताल के एक कंपाउंडर से हुई। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ बेटे के इलाज को लेकर बात होती थी लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला और कंपाउंडर की मुलाकातें अस्पताल से बाहर भी होने लगीं। जब भी महिला घर से बाहर निकलती तो वह सीधे कंपाउंडर से मिलने OYO होटल जाती थी।

पति को हुआ शक, ऐसे खुला राज

जब महिला कई बार घर से जेवरात लेकर जाने लगी तो उसके पति को शक हुआ। उसने चुपके से पत्नी का मोबाइल हैक कर लिया और उसकी सारी चैट पढ़ ली। चैट से उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी और से मिल रही है। महिला ने कंपाउंडर को सिकंदरा के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। यह बात पति को पता चल गई और वह अपने परिवार के लोगों के साथ उस होटल में पहुंच गया। पति ने होटल का कमरा खुलवाया तो पत्नी और कंपाउंडर को साथ देखकर उसके होश उड़ गए।

थाने में हुआ समझौता

होटल में पति-पत्नी के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सिकंदरा थाने ले गई। वहां दोनों परिवारों के बीच देर तक बातचीत होती रही लेकिन पति अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। आखिरकार बात न बन पाने पर महिला ने अपने पति और प्रेमी दोनों को छोड़ दिया और अपने भाई के घर चली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.