Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

अंतिम सफर पर निकले रिची के.पी.,भरे मन से पिता ने दिया अर्थी को कंधा

0

जालंधरः अकाली नेता और पूर्व सांसद मोहिंद्र के.पी. के 36 साल के इकलौते बेटे रिची के.पी. का कुछ ही देर में मॉडल टाऊन के शमशानघाट मे  अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बहनों ने रिची को सेहरा सजाकर विदा किया तो   मोहिंद्र के.पी. ने बेटे की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। वहीं इस मौके पर सांसद चन्नी भी मौजूद है।

क्या है मामला 
बता दें कि मॉडल टाऊन में माता रानी चौक के पास कैफे डबलशॉट के बाहर गत  रात तेज रफ्तार आ रही क्रेटा और ग्रैंड विटारा की टक्कर के दौरान रिची के.पी. की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में अब तक मुख्यारोपी गुरशरण सिंह प्रिंस को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है। अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी भी इकट्ठी नहीं कर पाई है। जिक्रयोग्य है कि हादसे के बाद फरार हुआ शान इंटरप्राइजिज का मालिक गुरशरण सिंह प्रिंस अपनी क्रेटा कार को पहले जी.टी.बी. नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब की बेसमैंट में बनी पार्किंग के अंदर ले गया था और बाद में जब गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों द्वारा उक्त कार को पार्किंग करने संबंधी एतराज जताया गया तो करीब एक घंटे बाद कोई अन्य व्यक्ति आकर कार को वापस ले जाकर आरोपी प्रिंस के घर के बाहर खड़ा कर गया।इसके बाद पुलिस ने सुबह ही उसकी कार को क्रेन से उठवाकर बरामद कर कब्जे में ले लिया है। वहीं क्षतिग्रस्त हुई ग्रैंड विटारा कार में बैठे पति-पत्नी और बच्ची अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.