Logo
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
Header Ad

फिट रहने के लिए सारा तेंदुलकर करती हैं पिलेट्स, जानें इसे करने के जबरदस्त फायदे

0

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुकलर की बेटी सारा तेंदुलकर काफी खूबसूरत और फिट हैं. सारा अपनी फिटनेस से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं. सारा इसके लिए काफी मेहनत भी करती हैं. वो अपने वर्कआउट से लेकर अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं. अक्सर सारा अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स और कई हेल्दी चीजें शेयर करती रहती हैं. सारा के फिटनेस रूटीन में एक एक्सरसाइज काफी इंपोर्टेंट है, जो है पिलेट्स.

सारा कई बार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिलेट्स करते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं. बता दें कि, सारा ने तो हाल ही में मुंबई के बांद्रा में पिलेट्स अकादमी भी ओपन की है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सारा की फेवरेट एक्सरसाइज पिलेट्स करने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है.

क्या होती है पिलेट्स?

पिलेट्स एक फुल बॉडी एक्सरसाइज होती है, जिसे 20वीं सदी में जोसेफ पिलेट्स नाम के एक जर्मन ट्रेनर ने शुरु किया था. इसे करने से स्टेबिलिटी, कॉर्डिनेशन और स्ट्रेंथ बेहतर होता है. रिसर्च में बताया गया है कि, पिलेट्स सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि, साइकोलॉजिकल और इमोशनली भी कई फायदे देती है. चलिए जानते हैं पिलेट्स के 5 जबरदस्त फायदों के बारे में.

कोर स्ट्रेंथ बढ़ाए

हेल्थलाइन के मुताबिक, पिलेट्स कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने में काफी हेल्पफुल है. जब कोर मजबूत होगा तब शरीर का बैलेंस भी बना रहेगा. पिलेट्स कोर की पावर और फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पीछ और कूल्हे के दर्द

पोस्चर सही करे

पिलेट्स शरीर के पोस्चर को ठीक करने के लिए भी मददगार है. इसे करने के दौरान स्ट्रेचिंग, लेंथनिंग और स्ट्रेथनिंग की जाती है, जिससे स्पाइन मसल्स मजबूत होता है. इसके अलावा पिलेट्स करने से पूरी बॉडी मसल्स मजबूत होती हैं.

एनर्जी बूस्ट करे

पिलेट्स में करते समय ब्रीदिंग पर खास ध्यान दिया जाता है. इसे करने से दिल, फेफड़े और ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है. इसके अलावा ये गुड हार्मोन को रिलीज करने में मदद करता है और ऑक्सीजन फ्लो बढ़ाता है. इसे करने से आपको थकावत भी महसूस नहीं होती और शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है.

स्ट्रेस लेवल को करे कम

रिसर्च में दावा किया गया है कि पिलेट्स स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मददगार है. पिलेट्स करने से सांस को कंट्रोल करके माइंडफुलनेस पर फोकस किया जाता है, जो स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को कम करता है. इसके अलावा ये एंडोर्फिन रिलीज करता है, जिससे मूड बेहतर होता है.

फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाए

पिलेट्स फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है. इसमें कई स्टेप्स होते हैं, जिसमें स्ट्रेचिंग और कंट्रोल्ड मूवमेंट्स का बैलेंस होता है. इसके रोजाना करने से मसल्स लंबी और मजबूत बनती है. साथ ही ज्वाइंट्स की मूवमेंट भी बेहतर होती है. खासकर हिप ओपनर, स्पाइन स्ट्रेच और हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच जैसे पिलेट्स एक्सरसाइज फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.