Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

पुरानी रंजिश, एक केस और दो परिवार… मुंबई में खूनी संघर्ष में कैसे गई तीन लोगों की जान

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में दो परिवारों की पुरानी रंजिश तीन लोगों की मौत का कारण बन गई. इस मामले में सामने आया है कि दोनों परिवार के बीच साल 2022 से एक केस को लेकर विवाद चल रहा था और अब इसी विवाद ने हिंसक रूप से ले लिया. मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

मुंबई के बोरीवली इलाके के एमएचबी थाना क्षेत्र के गणपत पाटिल नगर में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो परिवार के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. दोनों परिवार के बीच हुए विवाद में उन्होंने एक दूसरे पर चाकू और दरांती से हमला किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2022 में चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, गणपति नगर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले गुप्ता और शेख परिवार के खिलाफ पुलिस ने साल 2022 में क्रॉस क्राइम दर्ज किए थे. उसी समय से दोनों के बीच दुश्मनी है. रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे नशे में धुत अमित शेख और राम नवल गुप्ता के बीच नारियल पानी की दुकान के सामने बहस हो गई. इसके बाद दोनों ने अपने बेटो को फोन करके मौके पर बुला लिया. मामले की जानकारी होते ही गुप्ता परिवार से अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए.

धारदार हथियारों से किया एक-दूसरे पर हमला

वहीं, शेख परिवार से हामिद नसीरुद्दीन शेख, उनके बेटे अरमान हामिद शेख और हसन हामिद शेख नारियल पानी की दुकान के सामने पहुंच गए और फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से मारपीट शुरू हो गई. इसी खूनी रंजिश में, हामिद शेख, अरविंद गुप्ता और राम नवल गुप्ता की मौत हो गई है. वहीं, घायलों में दोनों परिवार से एक-एक सदस्य शामिल हैं. हत्या के इस मामले में MHB थाने की पुलिस ने अबतक गुप्ता परिवार से 1 लड़के को गिरफ्तार किया है.

‘पुरानी रंजीश में हुई हत्या’

जबकि शेख का बेटा नाबालिग है इसलिए उसे हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट भेज दिया है. इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस के जोन- 11 के DCP आनंद भोईते ने बताया कि दोनों गुट के बीच पुराना विवाद था. गुप्ता परिवार नारियल पानी बेचने का काम करते था. वहीं, शेख परिवार कोई काम नही करता था. पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिस के चलते हत्या हुई जबकि पीड़ित गुप्ता परिवार की तरफ से गंभीर आरोप लगाया है.

खुलेआम गुंडागर्दी करता था मृतक शेख

पुलिस ने बताया मृतक शेख तड़ीपार था, फिर भी वह MHB इलाके में खुलेआम गुंडागर्दी करता था. पुलिस ने अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि अन्य आरोपी घायल है. पीड़ित गुप्ता परिवार की बहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की उनके देवर गंभीर जख्मी है, जिनका इलाज बोरीवली के लोटस हॉस्पिटल में चल रहा है और ससुर की मौत हो चुकी है. पीड़िता के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

गुप्ता परिवार ने मृतक शेख परिवार पर लगाएं गंभीर आरोप

गुप्ता परिवार का आरोप है की शेख परिवार में सभी लोग ड्रग्स का कारोबार करते है. इसलिए उनकी गुंडागर्दी इतनी चलती है कि पुलिस भी उनका कुछ नही कर रही थी. हामिद शेख हमेशा नशे में रहता था, गुप्ता परिवार को हमेशा धमकाता था. पैसे की मांग करता था. नही देने पर गाली गलौज करता था. पीड़िता के अनुसार शेख की पत्नी आज भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रही है. पीड़ित गुप्ता परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. उनको आरोप है कि शेख परिवार उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.