Logo
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की...
Header Ad

पासवर्ड हुआ चोरी तो Google का ये टूल करेगा अलर्ट, 90% लोगों को नहीं मालूम है ये फीचर

जिस तरह से घर की सेफ्टी के लिए ताला लगाते हैं, उसी तरह से अकाउंट की सेफ्टी के लिए मजबूत पासवर्ड लगाया जाता है लेकिन कुछ समय पहले 16 अरब पासवर्ड लीक होने की खबर ने माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. चिंता करना छोड़िए और अलर्ट हो जाएं, हम आज आप लोगों को Google के एक ऐसे टूल के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में हो सकता है कि बहुत से लोग जानते हो, लेकिन अब भी बहुत से ऐसे यूजर हैं जिन्हें इस टूल की जानकारी तक नहीं.

गूगल का ये टूल या फिर कह लीजिए फीचर का नाम है Google Password Checkup. जिस तरह से बीमारी को पकड़ने के लिए डॉक्टर चेकअप करता है, उसी तरह से गूगल का ये टूल इस बात का पता लगाने के लिए चेकअप करता रहता है कि कहीं आपका पासवर्ड लीक तो नहीं हुआ. अगर कभी पासवर्ड लीक होता भी है तो गूगल का ये टूल तुरंत अलर्ट करता है.

एक बात जो इस फीचर के बारे में ध्यान देने वाली है वह यह है कि गूगल का ये टूल आपको तभी अलर्ट करेगा जब आपने अपने पासवर्ड को गूगल पासवर्ड मैनेजर के पास सुरक्षित रखा होगा. आसान भाषा में अगर समझें तो अगर आपने जरूरी पासवर्ड Google Password Manager में सेव किए हुए हैं तो आपको डेटा ब्रीच (पासवर्ड लीक) पर तुरंत अलर्ट मिल जाएगा.

कैसे करें पासवर्ड मैनेजर में पासवर्ड को सेव?

लैपटॉप या फिर सिस्टम के जरिए गूगल क्रोम को ओपन करें, इसके बाद राइट साइड में दिख रहे थ्री डॉट पर टैप करें और पासवर्ड एंड ऑटोफिल ऑप्शन पर जाएं. जैसे ही आप इस ऑप्शन पर टैप करेंगे आपको गूगल पासवर्ड मैनेजर ऑप्शन दिख जाएगा.

इस विक्लप पर क्लिक करने के बाद आपको लेफ्ट साइड में पासवर्ड्स, चेकअप और सेटिंग्स ऑप्शन दिखाई देगा. पासवर्ड सेव करने के लिए आप पासवर्ड्स ऑप्शन पर क्लिक कर, Add पर टैप कर सकते हैं, अगर पहले से आपने पासवर्ड सेव किए हुए हैं तो चेकअप पर क्लिक करें.

ये टूल करेगा Checkup

चेकअप पर टैप करने के बाद आपको Compromised Passwords में दिखेगा कि आपका पासवर्ड लीक तो नहीं हुआ. इसके अलावा गूगल का ये टूल आपको इस बात की भी जानकारी देगा कि आपने किस ऐप के लिए कमजोर पासवर्ड बनाया हुआ है. इसके अलावा गूगल का ये फीचर इस बात की भी जानकारी देगा कि आपने एक ही पासवर्ड को कौन-कौन से अकाउंट्स के लिए इस्तेमाल किया हुआ है.

अगर आपने पासवर्ड पहले से सेव किया हुआ है तो आप फोन की सेटिंग्स में गूगल ऑप्शन पर जाकर Autofill with Google में पासवर्ड मैनेजर पर जाकर इस बात को चेक कर सकते हैं कि पासवर्ड चोरी तो नहीं हुआ या फिर किस ऐप के लिए आपने कमजोर पासवर्ड सेट किया हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.