Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

पश्चिम बंगालः विधानसभा में सैन्य संघर्ष पर पेश होगा प्रस्ताव, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम गायब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को उसकी हरकत के लिए माकूल जवाब दिया गया. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दुनियाभर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र कर आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने में जुटी है. लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से इस ऑपरेशन को लेकर विधानसभा में जो प्रस्ताव पेश किया जाएगा, उसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्द का जिक्र नहीं होगा. बीजेपी ने इसके लिए ममता सरकार पर हमला बोला है.

पश्चिम बंगाल सरकार विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है, हालांकि उसने इसके लिए जो ड्रॉफ्ट तैयार किया है उसमें से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्द को हटा दिया गया है. प्रस्ताव में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों से निपटने में भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए सदन के स्पीकर की ओर से एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े प्रस्ताव का नाम बदला

बंगाल विधानसभा समिति के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पेश किए जाने वाले प्रस्ताव का नाम ‘सक्सेस ऑफ आर्म्ड फोर्सेस इन कमबैटिंग टेरेरिस्ट’ रखा जाएगा. लेकिन इसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र नहीं होगा. हालांकि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के इस फैसले की भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आलोचना की है.

सदन में यह प्रस्ताव “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या की निंदा करने” और “भारतीय सशस्त्र बलों की अलग-अलग शाखाओं के समन्वित प्रयासों की सराहना करने” के लिए एक जवाबी कार्रवाई के रूप में पेश किया जाएगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार से फिर से शुरू हो रहा है और कल मंगलवार को 2 घंटे की चर्चा के लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा.

यह सशस्त्र बलों का अपमानः बीजेपी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के विधायी दल के एक सदस्य ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बल देश का गौरव हैं. पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाए गए अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया था. लेकिन यहां पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्द का गायब होना इन सशस्त्र बलों का अपमान है.”

इस मामले पर राज्य विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने कहा कि सदन में प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने को लेकर जिम्मेदार लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों के बारे में और सुरक्षा बलों द्वारा अलग-अलग ऑपरेशन के नाम किस आधार पर रखे जाते हैं, की बेसिक जानकारी भी नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.