Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

पत्नी छोड़कर गई तो पोते ने दादा को उतार दिया मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के टिकरी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पोते ने अपने 70 वर्षीय दादा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम भागीरथी साकेत है, जिन्हें उनके ही पोते शिवम साकेत (24 वर्ष) ने डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जड़ है शिवम की पत्नी का बीती रात अज्ञात व्यक्ति के साथ भाग जाना। इस घटना से नाराज शिवम ने मड़वास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जैसे ही वह घर लौटा, उसके दादा भागीरथी साकेत ने उसे फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “तुम्हारी गाली-गलौज और गलत व्यवहार की वजह से ही तुम्हारी पत्नी तुम्हें छोड़ गई।” यह बात शिवम को नागवार गुजरी और आवेश में आकर उसने पास पड़े डंडे और पत्थर से अपने ही दादा पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से भागीरथी साकेत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पोते शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। इस हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि गुस्से और आक्रोश में रिश्तों की डोर कैसे पल भर में टूट जाती है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं कि एक पोता अपने ही बुजुर्ग दादा का हत्यारा बन गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.