Logo
ब्रेकिंग
Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था... Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल ... Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 ए... Ratlam Police Action: रतलाम पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक! साफेमा कोर्ट से 34 करोड़ की अवैध ... Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए दे... Gwalior News: एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाकर ग्वालियर लौटीं कृष्णा शर्मा; रेलवे स्टेशन पर हुआ भव...
Header Ad

‘पता पूछा फिर अपनी जिंस का चेन…’ कोचिंग जा रही दो बहनों के साथ बीच सड़क पर अश्लील हरकत, मुस्लिम युवक अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो नाबालिग बहनों के सामने बीच सड़क पर एक मुस्लिम युवक ने अश्लील हरकत की. दोनों बहनें कोचिंग पढ़ने जा रही थीं, तभी उनके साथ ऐसी घटना हुई. डरी-सहमी लड़कियां वहां से भागकर घर पहुंचीं और परिजन को पूरी घटना बताईं. वहीं, जैसे ही इसकी खबर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को हुई, वे थाने पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे. इसके बाद बच्चियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम आजम है.

मामला शनिवार का है. ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. वीडियो में दिखता है कि दो बहनें सड़क पर जा रही हैं. तभी स्कूटी सवार मुस्लिम युवक आज़म आता है और उनसे कुछ पूछता है. लड़कियों ने बताया कि वह एक गली के बारे में पूछ रहा था. इसी बीच, बच्चियों के आगे जा कर अपने जींस की जिप को खोल देता है और अश्लील इशारे करना शुरू कर देता है.

बच्चियों के पिता ने बताया पूरी कहानी

बच्चियों के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां, जिनकी उम्र 15 साल और 10 साल हैं, कोचिंग के लिए जा रही थीं. रास्ते में स्कूटी पर सवार हो कर युवक आया और बच्चियों से गली के बारे में जानकारी लेने लगा. फिर आगे जा कर अश्लील हरकत करने लगा. बच्चियों के बताने पर परिजन ने सीसीटीवी कैमरा के फुटेज चेक किया तो आरोपी को पहचान हो सकी.

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

पिता ने आरोपी आजम के स्कूटी का नंबर पुलिस को बताया. इसके जरिए पुलिस आरोपी तक आसानी से पहुंच गई. इस बीच अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही सदर थाने में पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. सचिन सिरोही ने कहा कि आरोपी ने हिंदू नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की है. हमारी हिन्दू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.