Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

पंजाब में भीषण गर्मी में बेबस लोग, AC भी नहीं कर रहे काम

गुरदासपुर : पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जहां जनजीवन, वनस्पति और जीव-जंतु बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, वहीं अब बिजली की खपत में भी भारी वृद्धि हो गई है। हालात यह बन गए हैं कि बिजली के उपकरण भी अब लोगों को गर्मी से राहत नहीं दे रहे हैं, खासकर जिन लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए अपने घरों, दफ्तरों और अन्य जगहों पर एसी (एयर कंडीशनर) लगाए हैं, उन्हें भी अब राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आज गुरदासपुर शहर से संबंधित ए.सी. की रिपेयर और बिक्री करने वाले विभिन्न दुकानदारों और मैकेनिकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि लगातार लोगों द्वारा फोन करके यह शिकायत की जा रही है कि उनके ए.सी. कूलिंग नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर इलाकों में बिजली की कम वोल्टेज के कारण एसी ज्यादा कूलिंग नहीं करते, जिस कारण लोगों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने एसी के साथ स्टेबलाइजर जरूर लगवाएं लेकिन जिन लोगों ने स्टेबलाइजर भी लगवाए हुए हैं, उन लोगों द्वारा भी लगातार यह शिकायत की जा रही है कि एसी कूलिंग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसी कूलर जितनी ठंडक भी नहीं कर रहे, जिस कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।

मैकेनिकों ने कहा कि जब एसी चेक किए जाते हैं तो उनमें कोई भी खराबी सामने नहीं आती, लेकिन एसी द्वारा कूलिंग न किए जाने का मुख्य कारण यही है कि ज्यादा गर्मी होने के कारण विभिन्न एसी के कंप्रेशर ट्रिप कर रहे हैं और कूलिंग नहीं हो रही है। कुछ लोग एसी के कंप्रेसर पर पानी डालकर उसे ठंडा करने की कोशिश करते हैं, जिससे कुछ मिनटों के लिए एसी थोड़ी देर के लिए कूलिंग करता है, लेकिन बाद में फिर वही हालात पैदा हो जाते हैं। इसके साथ ही, जिन लोगों ने अपने घरों में कूलर लगाए हुए हैं, वहां भी गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

खाना-पूर्ति तक रह गए कूलर

इस भीषण गर्मी में जहां एसी जवाब दे रहे हैं, वहीं कूलर और अन्य उपकरण सिर्फ खाना-पूर्ति तक ही सीमित रह गए हैं। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से गर्मी में भारी वृद्धि हुई है, उसके सामने अब पंखे तो क्या कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे रहे हैं। गुरदासपुर से संबंधित विभिन्न दुकानदारों ने कहा कि जिन लोगों को आर्थिक पक्ष से कोई दिक्कत नहीं है, उनके द्वारा बढ़िया कंपनी के महंगे एसी लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कूलर काम नहीं कर रहे, जिस कारण कूलरों की बिक्री काफी घटी है, लेकिन महंगी कीमत वाले एसी धड़ाधड़ बिक रहे हैं।

पावरकॉम के लिए भी बढ़ी मुश्किल

गुरदासपुर से संबंधित पावरकॉम के एस.डी.ओ. और अन्य बिजली अधिकारियों ने बताया कि बिजली की आपूर्ति और मांग में एकदम वृद्धि होने के कारण लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि उनके घरों में लगे एसी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेशक पावरकॉम द्वारा पिछले समय में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मरों का लोड भी बढ़ाया गया है और पावरकॉम की विभिन्न केबलें भी बदली गई हैं, लेकिन इसके बावजूद गर्मियों के दिनों में लोड एकदम बढ़ जाता है, जिस कारण कई जगहों पर लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही हैं कि उनके घरों में बिजली आपूर्ति पूरी नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि पावरकॉम के विभिन्न कर्मचारी लगातार घरों में जाकर पावरकॉम और आपूर्ति चेक कर रहे हैं और यही बात सामने आ रही है कि गर्मी के कारण लोगों के घरों में लगे उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली घरों में लगे ट्रांसफार्मरों में भी बड़ी मुश्किल पेश आ रही है, क्योंकि बारिश न होने के कारण और गर्मी में वृद्धि होने के कारण बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि अब बहुत जल्द तेज बारिश की जरूरत है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बिजली का संकट और गर्मी में वृद्धि के कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.