Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

पंजाब में आफत बनकर बरस रही बारिश, वाहन चालक जरा संभल कर, देखें कैसे बन रहे हालात..

0

दीनानगर: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी में कल दो लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। पानी का बहाव नदी से बाहर निकलकर पास के खेतों और सड़कों तक पहुंच गया, जिससे जगह-जगह पानी भर गया।

आज सुबह एक स्विफ्ट कार में सवार दो पुलिसकर्मी जब सड़क से होकर नदी के जलस्तर का जायजा लेने जा रहे थे, तो अचानक कार पानी के तेज बहाव में फंसकर पास के खेतों की ओर बह गई। सूत्रों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी जब गांव मकोड़ा के पास नदी की ओर बढ़े तो सड़क के बीच में बने निचले हिस्से से पानी का तेज बहाव आ रहा था। उन्हें इस जगह की जानकारी नहीं थी। जैसे ही उनकी कार वहां पहुंची, तेज धार में बहकर कार सड़क से दूर खेतों में जा फंसी।

काफी मशक्कत के बाद दोनों पुलिसकर्मी कार से बाहर निकलने में सफल रहे और अपनी जान बचा ली, लेकिन गाड़ी खेतों में धंस गई। बाद में गांव के लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से बड़ी मुश्किल से कार को पानी से बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.