Logo
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब...
Header Ad

पंजाब में Teachers और कर्मचारियों की Transfer को लेकर बड़ा ऐलान, Order जारी

लुधियाना: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है जिनकी ट्रांसफर तो हो चुकी थी लेकिन विभागीय या तकनीकी कारणों से वे ट्रान्सफर लागू नहीं हो सकी थीं।

विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी ) और सभी स्कूल मुखियों को जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2019 की ट्रांसफर पॉलिसी और उसमें समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसार शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया चलाई गई थी लेकिन कई मामलों में ट्रान्सफर आदेश होने के बावजूद शिक्षक उन स्कूलों में नहीं जा सके जहां उनका तबादला हुआ था। इसके लिए जिन स्कूलों में से तबादला किया गया वहां 50 प्रतिशत से कम स्टाफ होने की शर्त या अन्य विभागीय तकनीकी कारण मुख्य कारण रहा।

नतीजतन, ऐसे शिक्षक/कर्मचारी अभी भी अपने पुराने स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनका डाटा नए ट्रान्सफर स्कूल में दर्ज है। अब शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे सभी ट्रांसफर रद्द की जाएंगी और संबंधित शिक्षकों का डाटा उसी स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा जहां वे वर्तमान में कार्यरत हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग ने स्कूल प्रमुखों/ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स (डी.डी.ओ.) के लॉगइन पर एक विशेष लिंक एक्टिव किया है। इस लिंक के माध्यम से स्कूल प्रमुख केवल उन्हीं शिक्षकों का डाटा अपडेट करेंगे जिनकी ट्रांसफर 50 प्रतिशत स्टाफ की शर्त या अन्य कारणों से लागू नहीं हो सकी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.