Logo
ब्रेकिंग
Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की...
Header Ad

नशे के खिलाफ नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल डोडाचूरा के साथ राजस्थान का तस्‍कर गिरफ्तार

नीमच। मादक पदार्थ धर पकड़ अभियान के तहत जीरन पुलिस ने बीती रात को महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। पुलिस ने पुलिस चौकी हर्किया खाल हाईवे फोरलेन पर चैकिंग के दौरान वेन्यू कार को रोका, उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर 6 प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा पाया गया। जिसका वजन करवाए जाने पर 102 किलोग्राम निकला।

पुलिस ने मौके से आरोपी सोहनलाल पिता हरिराम विश्नोई उम्र 32 वर्ष निवासी भाटिप पमाना थाना करला जिला जालोद राजस्थान को गिरफ्तार किया। जब्त डोडाचूरा की कीमत 10 लाख रूपए आंकी गई है।

वहीं कार की कीमत सात लाख रूपए है। उक्त कार्रवाई में जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव व उनकी टीम का सहयोग राहनीय रहा। पुलिस तस्कर से पूछताछ में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.