Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

गुना में कचरा फेंकने जा रही महिला को बिजली के कटे तार से लगा करंट, हुई मौत

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुंभराज क्षेत्र में आने वाले बड़ागांव में सोमवार को एक महिला को करंट लग गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। महिला सिर पर लोहे की तगाड़ी रखकर कचरा फेंकने जा रही थी और अचानक बिजली के कटे तार से टकरा गई, करंट लगते ही मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया महिला का नाम गायत्री था। गायत्री घर का काम निपटाकर कचरा फेंकने निकली थी।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल गायत्री के परिजनों को बुलाया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल ले जाएगा यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात को तेज आंधी आई थी जिसके कारण ट्रांसफार्मर से निकला बिजली का तार नीचे की तरफ झुक गया इसी की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.