Logo
ब्रेकिंग
Hit and Run Case Update: गुरुग्राम पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन, कार बरामद होने के बाद भी पूछताछ ... Jaipur Police Action: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्... Faridabad New Urban Area: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 11,895 एकड़ जमीन पर बसेगा नया शहर, 51 गांवों के... Bareilly Manorama Death Mystery: बरेली में मनोरमा हत्याकांड का खुलासा, बीमारी से मौत का झूठा बहाना ब... Allahabad High Court Lucknow Bench: गोंडा कस्टोडियल डेथ मामले में आरपीएफ के दो जवानों की अग्रिम जमान... All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में...
Header Ad

तेलंगाना टनल हादसे में 8 में से 4 का ही चला पता, मंत्री बोले- बचने के चांस बहुत कम

तेलंगाना के नागरकुरनूल में एसएलबीसी सुरंग के अंदर एक हफ्ते से फंसे आठ लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित कुछ दूसरी एजेंसियों की लगातार कोशिश में थोड़ी सफलता मिली है. सुरंग में फंसे 8 लोगों में से चार का पता लगा लिया गया है.

हालांकि, इन चार लोगों के बचे होने की संभावना को लेकर तेलंगाना के एक मंत्री ने कहा कि एक प्रतिशत ही गुंजाइश है कि वो सभी सुरक्षित और जीवित हों. सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी की राहत और बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोशिश की जा रही थी, जिसमें थोड़ी सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि रडार के जरिए चार लोगों का पता लगा लिया गया है, रविवार शाम तक उन्हें बाहर निकाला जा सकता है.

सुरंग में मिली हैं कुछ विसंगतियां

उन्होंने कहा कि सुरंग फंसे लोगों के जीवित रहने की संभावना बहुत ही कम है. मैं उनके जीवित रहने के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, क्योंकि उनके जिंदा रहने की संभावना मात्र एक प्रतिशत ही है. कृष्णा राव ने कहा कि गाद निकालने का काम मैन्युअली किया जा रहा है. राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिकों ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) का इस्तेमाल किया. इसके जरिए सुरंग के अंदर कुछ विसंगतियों के बारे में पता लगाया.

कृष्ण राव ने कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के परिवार वाले उनका इंतजार कर रहे हैं. उनमें ये आशा है कि ऑपरेशन चल रहा है, तो शायद अब वो जिंदा हों. ये घटना 22 फरवरी की है जहां, श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) सुरंग की छत ढह गई और इसके नीचे आठ लोग फंस गए. इसमें इंजीनियर और मजदूर भी शामिल हैं. इन्हें बार निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.