Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

डैम में नहाने के दौरान डूब रहे पिता को 2 मासूमों ने बचाया, सूझबूझ से बची जान

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बड़ी दुर्घटना होते हुए टल गई। जहां जिले के रूद्री डैम में शुक्रवार सुबह आमातालाब स्थित रहने वाले निवासी संतोष देवांगन और उनके अपने बच्चे और भतीजे के साथ नहाने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक नदी में तैराकी सीखते वक्त बच्चे अचानक पानी में डूबने लगे। उनको डूबता देख पिता संतोष देवांगन ने पानी में छलांग लगाकर दोनों बच्चों की जान बचा ली। इसी दौरान अचानक संतोष देवांगन गहरे पानी में चले गये और वह स्वयं डूबने लगे। इस दौरान उनका अचानक बीपी हाई होने लगा और वह बेहोश हो गए। वही पिता के साथ नहाने आए बच्चे 10 वर्षीय पुत्र आंसु और 11 वर्षीय भतीजे मिशु ने अपने डूबते हुए पिता की सूझबूझ से उनकी जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि नहाने गए देवांगन परिवार के किसी भी सदस्य को तैरना बिल्कुल भी नहीं आता था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबते हुए एक दूसरे के मदद और सूझबूझ से बच्चे और पिता ने एक दूसरे की जान बचा ली। हादसे के वक्त बच्चे नहा रहे थे, तब पिता ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और जब वह स्वयं डूब रहे थे तो बच्चों ने पिता को बाहर निकाला। जब डूबते हुए पिता को बच्चों द्वारा बाहर निकाला जा रहा था, तो संतोष देवांगन बेहोश हो चुका था और उसके शरीर के अंदर पानी भर चुका था। बच्चों ने पिता को पानी से बाहर निकाल कर सीने पर पंप कर शरीर में से पानी को बाहर निकाला और आसपास के लोगों से मदद ली। वहीं लोगों की मदद से घटनास्थल पर 108 एम्बुलेंस को मदद के लिए तत्काल बुलाया गया। घायल पिता संतोष देवांगन और उनके दो बच्चे को तत्काल इलाज के लिए धमतरी की जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। तीनों की स्थिति सामान्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.