Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

छिंदवाड़ा में 10वीं मौत, किडनी फेल होने से एक और बच्ची की गई जान, नागपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

0

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मासूमों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक मासूमों की जानें जा रही हैं। इसी क्रम में अब एक औऱ मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया है। नागपुर में पिछले एक सप्ताह से योगिता ठाकरे का इलाज चल रहा था। वह भी आज जिंदगी की जंग हार गई।

आपको बता दें कि जिले के परासिया और छिंदवाड़ा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बच्चों में खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें बढ़ी थीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि Coldrif और Nextro-DS नामक दो कफ सिरप में टॉक्सिन मेडियटेड पदार्थ मौजूद थे, जो किडनी फेलियर का कारण बने। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ब्रेक ऑयल सोल्वेंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन ने इन सिरप्स की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है और सैंपल ICMR और नागपुर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस घटना ने प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और दवा प्रणाली की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.