Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

चाची से शादी करने पहुंचा भतीजा, कोर्ट में ही आपस में भिड़ गए वकील; क्या है मामला?

बिहार के पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वकीलों के 2 गुटों में विवाद हो गया. दरसअल, वकीलों के एक गुट ने एक युवक और महिला को पकड़ लिया और युवक को मारने पीटने पर उतारू हो गए. वहीं वकील का दूसरा गुट युवक को बचाने लगा. दूसरे गुट का कहना था कि न्यायालय में अच्छे और खराब सभी तरह के लोग आते हैं. आप उनका काम करने से इनकार कर सकते हैं. मगर उनके साथ मारपीट नहीं कर सकते.

दरअसल, अररिया जिले के जोकिहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया का रहने वाला एक युवक अपनी ही चाची को प्रेम प्रसंग में भगाकर पूर्णिया कोर्ट ले आया था. दोनों कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचे थे. जिसकी भनक अन्य वकीलों को लगी. वकीलों ने कहा था कि चाची- भतीजे के इस शादी से समाज में गलत संदेश जायेगा. दोनों ने अपनी मर्यादा को लांघकर मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. वहीं सभी वकील उग्र होकर युवक को पीटने पर उतारू हो गए. वहीं दूसरा पक्ष युवक को बचाने की कोशिश करने लगा. घटना की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई.

चाची को दिल दे बैठा भतीजा

अररिया जिले के जोकिहाट थाना क्षेत्र के लोखारिया वार्ड 11 का रहने वाला मो. सिकन्दर के 22 वर्षीय बेटे मोहम्मद बिलाल को अपने ही पिता के छोटे भाई की पत्नी बीबी रोहिडा से प्यार हो गया. महिला 2 बच्चों की मां भी है. भतीजा और चाची दोनों हम उम्र हैं. भतीजे द्वारा प्यार का इजहार करने पर चाची भी अपने आप को रोक नहीं पाई और अपने भतीजे को दिल दे बैठी. फिर दोनों का छुप-छुपकर मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया. मगर दोनों का यह संबंध ज्यादा दिन तक परिवार से छुपा नहीं रहा. वहीं परिजन ने दोनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया. जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और शादी करने के लिए भागकर पूर्णिया आ गए.

आपस में भिड़े वकील

पूर्णिया के व्यवहार न्यायलय में पहुंच कर अधिवक्ता से शादी की बात कर ही रहे थे कि दोनों अन्य अधिवक्ताओं के हत्थे चढ़ गए. वहीं देर शाम युवक के पिता और चाचा दोनों को अपने साथ लेकर अररिया चले गए. थाने में किसी प्रकार का किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.