Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

चक्की नदी में आई बाढ़… वैष्णो देवी जाने वाली कई ट्रेनें कैंसल, कई का बदला गया रूट

0

जम्मू में चक्की नदी में भारी कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मूतवी श्री माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मूतवी बाड़ी ब्राह्मण रेल सेक्शन में रेल यातायात को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस आपात स्थिति के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को अपने तय मार्ग से पहले ही रोकना पड़ा. कुछ ट्रेनों को जहां वह थीं वहीं से शुरू करना पड़ा है.

26 अगस्त 2025 को पूरी तरह से रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट ये है –

  • शहीद कैप्टन तुषार महाजन पठानकोट (74910)
  • कटरा योग नगरी ऋषिकेश (14610)
  • शहीद कैप्टन तुषार महाजन दिल्ली सराय रोहिल्ला (22402)
  • कटरा नई दिल्ली (12446)
  • कटरा चेन्नई (16032)
  • कटरा नई दिल्ली (22462)
  • कालका कटरा (14503)
  • नई दिल्ली कटरा (22461)
  • पठानकोट शहीद कैप्टन तुषार महाजन (74907)
  • ऋषिकेश कटरा (14609)
  • नई दिल्ली कटरा (22477)
  • जम्मूतवी वाराणसी (12238)
  • कटरा नई दिल्ली (22440)
  • नई दिल्ली कटरा (12445)
  • जम्मूतवी संबलपुर (18310)

आंशिक रूप से चलाई गई और बदले हुए स्टेशन से शुरू/समाप्त होने वाली ट्रेनों की डिटेल्स-

  • सियालदह जम्मूतवी (22317): 25 अगस्त को लुधियाना तक ही चली, जम्मूतवी सियालदह (22318): 27 अगस्त को लुधियाना से शुरू होगी.
  • इंदौर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (22941): 25 अगस्त को जालंधर कैंट तक चली, शहीद कैप्टन तुषार महाजन इंदौर (22942): 27 अगस्त को जालंधर कैंट से चलेगी.
  • चेन्नई कटरा (16031): 24 अगस्त को मनवाल तक ही पहुंची.
  • कटरा साबरमती (19416): 26 अगस्त को चक्रकवाला तक ही चली.
  • नई दिल्ली कटरा (22439): 26 अगस्त को बाड़ी ब्राह्मण तक ही चली.
  • सुबेदारगंज कटरा (20433): 26 अगस्त को दिल्ली जंक्शन तक चली, कटरा सुबेदारगंज (20434): 26 अगस्त को दिल्ली जंक्शन से शुरू हुई.
  • राजगीर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (03221): 25 अगस्त को अंबाला कैंट तक गई, शहीद कैप्टन तुषार महाजन राजगीर (03222): 27 अगस्त को अंबाला कैंट से चलेगी.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त करें. साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हालात सामान्य होने तक रेल परिचालन में यह अस्थायी बदलाव जारी रहेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.