Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

घर से निकलने से पहले पढ़ लें खबर, बंद हुआ यह फ्लाईओवर

0

बरनाला: बरनाला के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बना कचहरी चौक-बाजाखाना रोड फ्लाईओवर अब अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह निर्णय डिप्टी कमिश्नर बरनाला द्वारा पुल की मरम्मत को देखते हुए लिया गया है।

बारिश के कारण पुल का हिस्सा धंसा

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण फ्लाईओवर का खुड्डी चुंगी वाला हिस्सा धंस गया था। इस कारण पहले ही इसे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन अब जब मौसम सुधरा और मरम्मत का काम शुरू किया गया, तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे फ्लाईओवर को ही बंद कर दिया गया है। फ्लाईओवर बंद होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भारी असर पड़ा है।

गोविंद कॉलोनी और लक्खी कॉलोनी की गलियों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को दिन-रात परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही एस.डी. कॉलेज फ्लाईओवर और नजदीकी रेलवे फाटकों पर भी ट्रैफिक का भार काफी बढ़ गया है। दफ्तरों में जाने वाले नौकरीपेशा लोग, स्कूल-कॉलेज के छात्र और बसों में यात्रा करने वाले आम मुसाफिर हर रोज मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बसों के रूट प्रभावित होने के कारण लोगों को घंटों तक देरी हो रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और वैकल्पिक सड़कों से यात्रा करें। पुल की मरम्मत के काम में तेजी लाई जा रही है ताकि इसे जल्दी खोला जा सके। हालांकि मरम्मत कार्य में कुछ समय लगेगा क्योंकि पुल के धंसे हुए हिस्से की मजबूती से तैयारी करना आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.