Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

घर के बाहर खेलते मासूम को कुत्ते ने नोंचा, दो घंटे के ऑपरेशन में लगे 95 टांके; परिजन बोले….

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आवारा कुत्तों ने एक चार साल की मासूम बच्चे को बुरी तरह नोंच लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को कुत्ते के चंगुल से बचाया. इतने समय में कुत्ते ने बच्चे के कान, आंख, गाल और सिर पर अपने दांतों से गहरे घाव कर दिए थे. आनन फानन में बच्चे को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. यह घटना शिवपुरी के श्रीपुर चक गांव की है.

बच्चे का इलाज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल किया जा रहा है, जहां दो घंटे चले बड़े कठिन ऑपरेशन के दौरान उसे 95 टांके लगाए गए हैं. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के चेहरे पर 10 सेंटीमीटर से भी गहरे घाव हैं. वहीं अभी तक उसके आंख की स्थिति साफ नहीं हो सकी है. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत में सुधार होने पर आंख और कान के डॉक्टरों को बुलाया जाएगा. अभी डॉक्टरों का पूरा जोर बच्चे की हालत को स्थिर करना है.

पागल था कुत्ता

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के श्रीपुर चक गांव में रहने वाले शुभेंद्र और उनके भाई देशराज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. दो दिन पहले उनका चार साल का बच्चा बंसल चिराड़ अपने घर के बाहर खेल रहा था. इतने में कुत्ते ने उसके ऊपर हमला किया. जब तक पास पड़ोस में मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते, कुत्ते ने बच्चे के पूरे शरीर को बुरी तरह से भभोड़ दिया. परिजनों के मुताबिक बड़ी मुश्किल से डंडा मारकर कुत्ते को भगाया गया. उनका दावा है कि कुत्ता पागल हो गया था.

हालत सुधरने पर होगा आंख और कान का इलाज

उधर, अस्पताल में भर्ती बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार दिखने लगा है. हालांकि उसकी आंख और कान का इलाज शुरू करने में अभी थोड़ा समय लगेगा. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का ऑपरेशन बहुत मुश्किल से हुआ है और उसे 95 टांके लगे हैं. बता दें कि इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले सारदा बालाराम में पढ़ने वाले मासूम छात्र के साथ भी हुई थी. इस छात्र पर भी स्ट्रीट डॉग ने हमला किया था. बच्चे को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया तो उसके 18 घावों पर 107 टांके लगाने पड़े थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.