Logo
ब्रेकिंग
बेघर और अनाथ नेपाली बच्चों को आश्रय देगा बालाजीपुरम, भोजन-रोजगार और शिक्षा की भी व्यवस्था राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से ... रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन...
Header Ad

गर्लफ्रेंड पर करता था शक, होटल में ले जाकर घोंटा गला… गिरफ्तार होने के बाद बॉयफ्रेंड ने कबूला गुनाह

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के नबी करीम थाना क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी ने दूसरे युवक से संबंध के शक के चलते अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी प्रेमी से फरार हो गया. मामले की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पूछताछ में होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ होटल में आई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दो घंटे के अंदर ही आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया.

पहाड़गंज इलाके के नबी करीम थाना क्षेत्र से एक युवती की दर्दनाक हत्या की घटना सामने आई है. मृतक की पहचान सरिका के तौर पर हुई है, जो कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की रहने वाली है. सरिका अपने प्रेमी सचिन के साथ नबी करीम थाना क्षेत्र के तहत आने वाले रोहित DX होटल में पहुंच थी. यहां वह दोनों कमरा नंबर 123 में ठहरे थे. सचिन को शक था कि उसके प्रेमिका सारिका के किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध है.

बाथरूम में मिला युवकी का शव

इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले तो झगड़ा हुआ और फिर सचिन ने सारिका की बेरहमी से पिटाई करते-करते उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर 8 जून की सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर तुरंत होटल छोड़कर चला गया. होटल स्टाफ ने जब कमरा नंबर 123 में जाकर देखा तो सरिका शव बाथरूम में पड़ा हुआ था. उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई.

जानें क्यों की हत्या

पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ के बाद आरोपी सचिन को 2 घंटे के अंदर ही अरेस्ट कर लिया है. सचिन की हत्या की बात कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे सरिका के किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध का शव था इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.