Logo
ब्रेकिंग
Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ...
Header Ad

क्या इसे बदला लेना कहते हैं… पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी पर बरसी शिवसेना, संजय राउत ने कहा- इंदिरा गांधी का इतिहास देखिए

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई. हमले को हुए 12 दिन का समय हो चुका है. इसके बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त एक्शन नहीं लिया गया है. यही कारण है कि अब शिवसेना (UBT)ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. शिवसेना ने कहा कि बदला लेना है तो इंदिरा गांधी से सीखों.

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि 12 दिन बीत चुके हैं, हमारे 26 लोग आतंकी हमले में मारे गए, लेकिन अब तक सरकार ने क्या बदला लिया ? बस खबरें आती हैं—कभी नाड़ियां कस दीं, कभी ढीली कर दीं. सरकार ने 21 यूट्यूब चैनल बंद कर दिए, पाकिस्तान के हाई कमीशन के स्टाफ को कम किया. क्या इसे बदला लेना कहते हैं?

उन्होंने आगे कहा कि आप अपने राजनीतिक विरोधियों से कैसे बदला लेते हैं. उनकी पार्टियां तोड़ते हैं, उन्हें जेल में डालते हैं, उनका जीवन बर्बाद करते हैं, उनके परिवारों को परेशान करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के मामले में सिर्फ एयर स्पेस बंद करना और यूट्यूब चैनल बंद करना क्या बदला है?

इंदिरा गांधी से सीख लीजिए बदला

संजय राउत ने कहा कि 26 लोग मारे गए हैं. कैसा बदला चाहिए, यह जानना हो तो इंदिरा गांधी का इतिहास देखिए. इन्हें नेहरू और इंदिरा गांधी से जलन होती है. यह किसे बेवकूफ बना रहे हैं? प्रधानमंत्री यहां-वहां घूम रहे हैं, गले मिल रहे हैं, इसे बदला लेना नहीं कहा जाता है. अब डर लगने लगा है कि इस देश में अगर ऐसे शासक होंगे और सामने दुश्मन इतना बेखौफ होगा, तो हमारी बदले की नीति सिर्फ यूट्यूब चैनल बंद करना ही है.

राउत ने इसे सत्ताधारी BJP की विफलता करार दिया और कहा कि युद्ध के समय देश को एकजुट होकर सच का सामना करना चाहिए, लेकिन BJP नफरत की राजनीति में लिप्त है.

विरोधियों को ही कर सकते थे खत्म अब वो भी नहीं

चुन-चुन के मारेंगे बीजेपी सिर्फ अपने विरोधियों को चुन-चुनकर खत्म करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब वो भी संभव नहीं है. संजय राउत ने कहा कि 12 दिन हो गए और ये अब युद्ध अभ्यास कर रहे हैं क्या ये बदला है? इससे यह साबित होता है कि वे सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.