Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

कानपुर: ‘अश्लील वीडियो की वजह से…’ 12 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची से किया रेप, 8 साल का दोस्त देता रहा पहरा

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़के ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप किया. आरोपी लड़के की उम्र महज 12 साल है. जिस वक्त आरोपी मासूम के साथ दरिंदगी कर रहा था, उसी वक्त उसका 8 साल का दोस्त कमरे के बाहर पहरा दे रहा था. आरोप है कि दोनों लड़के अश्लील वीडियो देखते थे. वहीं, पुलिस में बच्ची के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है.

जाजमऊ के छबीलेपुरवा इलाके में बुधवार रात छह वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान मोहल्ले के ही दो किशोर, जिनकी उम्र आठ और बारह वर्ष बताई जा रही है, बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर बहलाया. दोनों किशोर बच्ची को पास ही एक सुनसान मकान में ले गए. वहां 12 वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका 8 वर्षीय साथी बाहर पहरा दे रहा था.

आरोपी को लोगों ने पकड़ा

बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पहरा दे रहा किशोर भागने में सफल रहा, लेकिन दुष्कर्म करने वाले नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया और बच्ची के परिजनों को सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया. बाद में पुलिस ने फरार किशोर को भी हिरासत में ले लिया.

घटना के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए कांशीराम अस्पताल ले जाया गया. एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. बच्ची के परिजन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते थे

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. आरोपी नाबालिग है इसलिए उनको जुविनाइल कोर्ट में पेश करके बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पूछताछ में किशोरों ने बताया है कि वो मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा करते थे और उसी की वजह से उन्होंने घटना को अंजाम दिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.