Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

कश्मीर में फंसे पंजाबी…High Level मीटिंग के बाद CM Mann का बड़ा ऐलान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईलेवल की मीटिंग बुलाई। इस दौरान पंजाब पुलिस DGP गौरव यादव और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस मीटिंग में जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस मीटिंग में CM Mann ने कहा कि, ”पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन स्थानों पर पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस व पुलिस वर्ती में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ बातचीत की है और जम्मू-कश्मीर के होटलों में फंसे पंजाब के लोगों के बारे में जानकारी मांगी है ताकि उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचा सके।

सीएम मान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। कोई भी धर्म ऐसा नहीं करता, पत्नी के सामने पति को गोली मार दी गई, कोई भी धर्म इसकी इजाजत नहीं देता। नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया। आज आतंकवादियों ने जो कुछ किया है वह निंदनीय है। पंजाब में शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। सीमा पार से लगातार साजिशें हो रही हैं। वे ड्रोन भेज रहे हैं और ग्रेनेड गिरा रहे हैं। पंजाब पुलिस ड्रोन प्राप्त करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। सीएम मान ने आगे कहा कि, गैंगस्टर, आतंकी व तस्कर आपस में मिल चुके हैं और ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार से हेरोइन हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने 24 घंटों के अंदर-अंदर ड्रोन दबोच लिए, कइयों का एनकाउंटर कर दिया और कइयों को गिरफ्तार कर लिया। यदि उन्हें समय रहते नहीं पकड़ा जाता तो उनका दुस्साहस बढ़ जाता और वे अन्य अपराध कर बैठते। इसके अलावा पंजाब में ड्रोन ले जाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पंजाब सरकार बीएसएफ के साथ मिलकर काम कर रही है।

इस बीच, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमने राज्य की सुरक्षा कड़ी कर दी है। हमने जम्मू-कश्मीर के साथ तालमेल किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब आज पूरे देश की लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब पुलिस लगातार राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रयासों को विफल कर रही है। पंजाब ने हर नापाक कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया। पंजाब बिल्कुल सुरक्षित हाथों में है। डीजीपी ने आगे कहा कि, जल्द ही एंट्री ड्रोन सिस्टम लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, पंजाब का बॉर्डर पाकिस्तान के साथ-साथ जम्मू कश्मीर से लगता है। जम्मू कश्मीर में जहां पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है वह पठानकोट से करीब 297 किलोमीटर दूरी पर है। ऐसे में पंजाब एक्शन मोड में है। ये भी बता दें कि, पंजाब सहित कई जगहों पर हाई अलर्ट किया हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.