Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

उत्तराखंड में फिर दो जगह मची तबाही… रुद्रप्रयाग और चमोली में फटा बादल, कई लोग मलबे में दबे

0

उत्तराखंड में कुदरत का कहर बरस रहा है. लगातार हो रही बारिश से कई जगह हादसों की जानकारी अब तक सामने आ चुकी है. अब एक बार फिर दो जिलों से बादल फटने की घटना सामने आई है. इनमें चमोली और रुद्रप्रयाग का नाम शामिल है. चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की वजह से कई परिवारों के मलबे में दबने की जानकारी है. वहीं रुद्रप्रयाग के सुकेदार क्षेत्र केबड़ेथ डुंगर तोक में भी तबाही हुई. यहां भी कुछ लोग मलबे में दब गए.स्थानीय प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

इन दोनों घटनाओं की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर दी. उन्होंने लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुखद जानकारी मिली है. स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इस संबंध में मैं निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं. आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.