Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ईरान के वो 4 हथियार जिनसे दहशत में इजराइल, पश्चिमी देशों को भी खुद किया अलर्ट

ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग अब और तेज हो चली है. जून 13, 2025 से जारी इस लड़ाई में दोनों देश एक-दूसरे को जवाबी हमलों से घेरने में जुटे हैं. इस बीच इजराइली डिफेंस फोर्सेस ने एक वीडियो जारी कर दुनिया को आगाह किया है. वीडियो में बताया गया है कि आखिर क्यों ईरान को लेकर न सिर्फ इजराइल बल्कि पश्चिमी देश भी सतर्क हैं.

इजराइल ने दावा किया है कि ईरान सिर्फ इजराइल को नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी जगत को मिटाने की तैयारी में है. और इसके लिए उसके पास वो चार हथियार हैं, जो किसी भी देश को घुटनों पर लाने की ताकत रखते हैं. इजराइल के मुताबिक लॉस एंजेलिस से न्यूयॉर्क तक उड़ान भरने में 5.5 घंटे लगते हैं. ईरान से इजरायल तक बैलिस्टिक मिसाइल को उड़ान भरने में 10 मिनट लगते हैं.

1. बैलिस्टिक मिसाइलें: मिनटों में तबाही

वीडियो के मुताबिक, ईरान के पास ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो सतह से सतह पर मार करती हैं और इनकी रेंज 2000 किलोमीटर से भी ज़्यादा है. इनमें कई सौ किलो तक का विस्फोटक भरा जा सकता है. और सबसे खतरनाक बात इन्हें पिन पॉइंट टारगेट पर भी दागा जा सकता है. इजराइल का कहना है कि जून में जब से ईरान ने हमले शुरू किए हैं, इन मिसाइलों से कई आम नागरिकों की जान गई और दर्जनों रिहायशी इलाकों को तबाह कर दिया गया.

2. आत्मघाती ड्रोन: बिना आवाज के मौत

ईरान की दूसरी बड़ी ताकत है UAV यानी ड्रोन. ये ड्रोन आत्मघाती मिशन पर भेजे जाते हैं. यानी खुद उड़कर टकराते हैं और धमाका करते हैं. इजराइल का आरोप है कि ईरान लगातार ऐसे ड्रोन उनके नागरिक इलाकों की ओर भेज रहा है, ताकि बेकसूर लोगों को निशाना बनाया जा सके. ये ड्रोन सस्ते हैं, लेकिन असर उनका बहुत खतरनाक होता है क्योंकि इन्हें आसानी से बड़े पैमाने पर तैयार किया जा सकता है.

3. क्रूज मिसाइलें: रडार को चकमा, निशाना अचूक

तीसरे नंबर पर हैं क्रूज मिसाइलें, जो तकनीक के मामले में बेहद एडवांस्ड मानी जाती हैं. ये मिसाइलें रडार को चकमा देकर उड़ती हैं और तय टारगेट पर एकदम सटीक हमला करती हैं. इनका मकसद होता है दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को धोखा देना और सीधे अंदर घुसकर मार करना. इजराइल का दावा है कि ईरान इन मिसाइलों से उनके सेंसिटिव ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में है.

4. न्यूक्लियर बम: दुनिया के लिए खतरे की घंटी

इजराइल की तरफ से जारी वीडियो में सबसे बड़ा खतरा बताया गया है ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम. इजराइल के मुताबिक, ईरान के पास इतना एनरिच्ड यूरेनियम है कि वह 15 न्यूक्लियर बम बना सकता है. और ये सिर्फ इजराइल नहीं, पूरी दुनिया के लिए विनाश का संकेत है. इसी खतरे को देखते हुए इजराइल ने कहा है कि वे ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को खत्म करने की कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि न सिर्फ उनका बल्कि पूरी दुनिया का भविष्य सुरक्षित रह सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.