Logo
ब्रेकिंग
Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था... Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल ... Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 ए... Ratlam Police Action: रतलाम पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक! साफेमा कोर्ट से 34 करोड़ की अवैध ... Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए दे... Gwalior News: एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाकर ग्वालियर लौटीं कृष्णा शर्मा; रेलवे स्टेशन पर हुआ भव...
Header Ad

इंदौर में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल! दूध,पनीर, मिठाई, दाल बाफले सब में मिलावट, विभाग ने 1 करोड़ रूपए का जुर्माना वसूला

इंदौर: इंदौर में खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। खाद्य विभाग की टीम लगातार शहर में मौजूद खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच कर रही है। इस दौरान खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीते दिनों खाद्य विभाग की टीम ने कई बड़े प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की है जिसमें चोखी ढाणी जैसे बड़े संस्थानों के नाम भी शामिल है। यहां के दाल बाफले के सैम्पल भी जांच में फेल हो चुके हैं।

अधिकारियों की माने तो एक साल के भीतर की गई कार्रवाई में अब तक एक करोड़ रूपए का जुर्माना वसूला गया है। वही अब तक कई लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है, जिन लोगों ने जुर्माने की राशि जमा नहीं की है या नोटिस का जवाब नहीं दिया है, उनके प्रतिष्ठान सील करने के साथ ही लायसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों सबसे अधिक दूध, पनीर और मिठाई में मिलावट के केस सामने आ रहे हैं जिसके बाद टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही खाद्य विभाग की टीम शहर के कई बड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.