Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

अमेरिका में तेलंगाना के इंजीनियर की क्यों हुई हत्या? जानिए पुलिस और परिवार ने क्या कहा

0

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 3 सितंबर को तेलंगाना के रहने वाले एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक के पिता का कहना है कि बेटे की मौत की सूचना उन्हें गुरुवार को मिली. जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर को उसके और उसके रूममेट के बीच AC को लेकर एक छोटा सा विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस की गोलीबारी से उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद निजामुद्दीन के रूप में हुई, जो कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में काम कर रहे थे. पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर अपील की कि उनके बेटे के शव को वापस लाने में उनकी मदद की जाए.

पिता ने विदेश मंत्री को पत्र लिखा

मृतक के पिता ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिख लिखकर कहा, ‘आज सुबह मुझे पता चला कि मेरे बेटे को सांता क्लारा पुलिस ने गोली मार दी है और उसका पार्थिव शरीर सांता क्लारा के किसी अस्पताल में है. मुझे नहीं पता कि पुलिस ने उसे गोली क्यों मारी?’ हसनुद्दीन ने जयशंकर से अपील की कि वे वहां स्थित भारतीय दूतावास को उनके बेटे के शव को महबूबनगर वापस लाने में उनकी मदद करने के निर्देश दें.

दोस्त ने बताई वजह

पिता ने बताया कि उनके बेटे के दोस्त ने उन्हें बताया कि निजामुद्दीन और उनके रूममेट के बीच एक छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में चाकूबाजी तक चली. रिश्तेदारों ने बताया कि जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई, तो उन्होंने दोनों लोगों से अपने हाथ दिखाने को कहा. एक लड़के ने ऐसा किया, लेकिन दूसरे ने नहीं, जिसके बाद पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की और निजामुद्दीन को गोली लग गई. उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि कोई उचित जांच किए बिना पुलिस ने गोलीबारी कर दी.

पुलिस ने अपने एक बयान में बताया कि मोहम्मद निजामुद्दीन को उनके घर के अंदर चाकू के साथ पाया गया और वह अपने रूममेट को पकड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि जब एससीपीडी अधिकारी मौके पर पहुंचे, उनकी निजामुद्दीन के साथ मुठभेड़ भी हुई और इसी बीच उसे गोली लग गई. निजामुद्दीन और उसके रूममेट को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया और उसके रूममेट का इलाज किया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.