Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

‘अब मैं मंच पर नहीं बैठूंगा…’ बीच रैली में क्यों भड़क गए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह?

ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब वह कार्यक्रम का आखिरी सम्बोधन मंच से दे रहे थे. उनके संबोधन के दौरान मंच तो खचाखच भरा हुआ था, लेकिन मंच के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ना के बराबर रह गई थी. कार्यकर्ताओं से ज्यादा खाली कुर्सियां नजर आ रही थी. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मंच से ही पार्टी के सभी पदाधिकारी, विधायकों और नेताओं को दो टूक शब्दों में कहा कि आगे से वह मंच पर नहीं बैठेंगे.

दरअसल कांग्रेस संगठन की ओर से हाल ही में तय किया गया था कि अब जब भी आयोजन होगा तो मंच पर कोई भी पदाधिकारी नेता नहीं बैठेंगे, मंच पर सिर्फ वही जाएगा जिसका संबोधन होना होगा.

संविधान बचाओ रैली का आयोजन

इस एजेंडे के बाद सबसे पहले बड़ा आयोजन ग्वालियर के लक्ष्मी बाई समाधि स्थल के सामने संविधान बचाओ रैली के रूप में आयोजित हुआ. जिसमें मंच पर 10-20 नहीं बल्कि एक सैकड़ा से ज्यादा नेता पदाधिकारी बैठे हुए नजर आए. इस दौरान PCC चीफ जीतू पटवारी से लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के सामने कार्यक्रम का आखिरी संबोधन देने के लिए दिग्विजय सिंह वहीं पहुंचे.

खाली पड़ी कुर्सियों को देखकर भड़के

इसके बाद उन्होंने मंच के सामने की खाली पड़ी कुर्सियों को देखा और फिर मंच पर बैठे हुए सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्रियों को देखा. फिर दिग्विजय सिंह ने मंच से ही हाथ जोड़कर कहा कि अंत में मेरी एक प्रार्थना माननीय महासचिव, माननीय अध्यक्ष जी, माननीय उपस्थित प्रदेश प्रभारी और सम्मानीय मंच है कि अब मंच की लड़ाई खत्म करो.

किसी भी कार्यक्रम में मंच पर नहीं बैठूंगा

उन्होंने कहा कि मैं आगे से कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में मंच पर नहीं बैठूंगा, जब मुझे बोलने का मौका देना होगा तब मुझे बुला लीजिएगा. जिन्हें मंच पर बैठने के लिए बुलाया जाता है, वह नीचे रह जाते हैं और न जाने कहां से बहुत से लोग आकर उपर बैठ जाते हैं.

मंच पर बैठने को लेकर कोई झगड़ा नहीं

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से जब मंच से दिए गए उनके बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने घोषणा कर दी है कि मैं आगे से किसी भी कार्यक्रम में मंच पर नहीं बैठूंगा. यदि मुझसे कहा जाएगा, तभी बोलने के लिए जाऊंगा. हमारे यहां मंच पर बैठने को लेकर कोई झगड़ा नहीं है हमारे यहां से ज्यादा परेशानी तो बीजेपी में है.

दिग्विजय सिंह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होने लगा है. हालांकि दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मोहन सरकार के मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. प्रद्युमन सिंह का कहना है कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, इस पर अब क्या बोलूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.