Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Suspend महिला पुलिसकर्मी के घर विजिलेंस की Raid, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बठिंडा : आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार की गई बर्खास्त महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर के घर विजिलेंस विभाग ने छापा मार कार्रवाई करते हुए चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने अमनदीप कौर के घर की गहन तलाशी ली और घर में मौजूद तमाम सामान को एकत्र कर उसका बारीकी से असेसमेंट भी करवाया।

विजिलेंस विभाग के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने घर में मौजूद हर कीमती वस्तु, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच की है। सभी वस्तुओं की गिनती और मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि महिला पुलिसकर्मी ने अपनी आमदनी से अधिक संपत्ति कैसे और कहां से जुटाई। अमनदीप कौर तीन दिन की रिमांड पर विजिलेंस के पास है। लेकिन मंगलवार देर रात पथरी के तेज़ दर्द की शिकायत के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही वह डिस्चार्ज होगी, उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।  घर से बरामद सामान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है, जो महिला पुलिसकर्मी की आय से मेल नहीं खाती। मामले की तह तक पहुंचने के लिए विजिलेंस की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.