Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

SIR के बहाने मोदी सरकार पर कांग्रेस सांसद का निशाना

0

कोरिया: कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत शनिवार को कोरिया के रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय पहुंचीं. कोरबा सांसद महंत ने कॉलेज के छात्रों से उनकी समस्याएं सुनी. सांसद ने महाविद्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक के दफ्तर निर्माण को लेकर भी छात्रों से बातचीत की. इस मौके पर छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की. सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ही जो भी उचित होगा वो निर्णय लिया जाएगा.

छात्रों ने की नारेबाजी: रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय के छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन निर्माण का विरोध किया. उनका कहना है कि यह निर्माण उनके अध्ययन और महाविद्यालय के वातावरण को प्रभावित करेगा. कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि वो शासन के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगी. ज्योत्सना महंत ने कहा कि छात्रों ने अपनी शिकायतों के बारे में बताया है. इस संबंध में वो जिला प्रशासन से मिलकर बात करेंगी. जो भी उचित होगा वो काम किया जाएगा.

SIR के बहाने मोदी सरकार पर निशाना: कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि देश के हितों से आज खिलवाड़ किया जा रहा है. वोट चोरी के जरिए देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. ज्योत्सना महंत ने कहा कि राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं. वोट चोरी से जो सरकारें बन रही है उसपर सवाल खड़े कर रहे हैं. कोरबा सांसद ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात करते हैं.
उन्होंने कहा कि वे अपने मन की पसंद के नेता को सुनते थे जो काम उनका करता था और मनपसंद सरकार बनाने का अधिकार था। लेकिन अब वे कहते हैं कि यह अधिकार उनसे छीन लिया गया है और शासन ने इसे हड़प लिया है.

चुनाव और संविधान से खिलवाड़ का आरोप: कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि देश के संविधान और चुनावी प्रक्रिया से खिलवाड़ की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी लगातार इन मुद्दों को अलग अलग जगहों पर अलग अलग मंचों से उठा रहे हैं. महंत ने कहा कि वोट चोरी के जरिए कई जगहों पर सरकार बनाई गई है. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि संविधान से छेड़छाड़ की जो कोशिश की जा रही है उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. लोकतंत्र में अधिकारी की रक्षा के लिए हम लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे.

चुनाव आयोग से कांग्रेस पूछ रही सवाल: एसआईआर को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते रहे हैं. कांग्रेस नेता भी अब हर मंचों पर एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग से सवाल पूछ रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.