Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रधान सचिव नियुक्त

रिजर्व बैक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव होंगे. शक्तिकांत दास आरबीआई गवर्नर के रूप में 6 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद पिछले साल दिसंबर में रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के कुछ महीने बाद अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है. फिलहाल प्रमोद कुमार मिश्रा (पीके मिश्रा) पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 हैं. इनके साथ-साथ अब शक्तिकांत दास प्रधान सचिव-2 की भूमिका में नजर आएंगे. शक्तिकांत दास 1980 बैच के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने कहा कि दास की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ-साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी. एसीसी के आदेश से कहा गया है कि वह प्रधानमंत्री-1 के प्रधान सचिव डॉ.पीके मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में काम करेंगे.

6 साल तक रहे हैं RBI के गवर्नर

शक्तिकांत दास दिसंबर 2018 से छह वर्षों तक आरबीआई प्रमुख रहे. उनके पास चार दशकों में शासन के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है. उन्होंने वित्त, टैक्सेशन, उद्योग, बुनियादी ढांचे आदि क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान दास ने आरबीआई को कई महत्वपूर्ण चुनौतियों से पार दिलाया, जिसमें कोविड-19 महामारी के आर्थिक नतीजे और रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव भी शामिल था

कौन हैं शक्तिकांत दास?

दास ने अपने 6 साल के RBI कार्यकाल के आखिरी 4 सालों में आर्थिक वृद्धि को 7 प्रतिशत से अधिक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी. 1980 बैच के आईएएस अधिकारी दास राजस्व विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव भी रह चुके हैं. आरबीआई से रिटायर होने के बाद उन्हें 15वें वित्त आयोग का सदस्य और भारत का जी20 शेरपा नियुक्त किया गया था. दास को करीब 4 दशकों का शासन के तमाम क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.