Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

Police ने ड्रग्स व हथियार सहित 2 आरोपी किए काबू, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस माह 5 अप्रैल को गांव वड़ैच में हुई हत्या के प्रयास की घटना को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। बता दें कि, आरोपियों ने सुखजीत सिंह के घर पर गोलियां चलाई थीं।

जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर आदित्य ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को गांव वडैच में कुछ लोगों ने सुखजीत सिंह के घर पर फायरिंग की थी तथा फरार होने में सफल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, काहनूवान पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 333, 109, 324 (4), 3 (5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि इस संबंधी डीएसपी ग्रामीण की निगरानी में एक विशेष जांच दल के साथ कई पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्हें तत्काल कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान करने के बाद दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रिंकी पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी काला बाला तथा अजयपाल सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी काला बाला के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताश के आधार पर पिस्तोल 32 बोर-4, मैगजीन -4 और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच दौरान यह भी बात सामने आई कि आरोपी नशा तस्करी का अवैध धन्धा करते है तथा इनसे 258 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले की जांच अभी जारी है तथा और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.