Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

MP के छतरपुर में रेत माफिया ने माइनिंग टीम को घेरा… अधिकारी पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर ले भागे

0

छतरपुर। छोटी नदी नालों से अवैध खनन कर बालू की सप्लाई करने वाले खनन माफिया कार्रवाई करने वाली टीमों पर भारी पड़ रहे हैं। यह लोग माइनिंग अधिकारियों पर जवाबी हमला कर देते हैं और ट्रैक्टरों को लेकर भाग जाते हैं।

ऐसा ही मामला शहर के पन्ना रोड पर हुआ। जहां माइनिंग विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को रेत से भरा हुआ पकड़ा तो उसको छुड़ाकर माफिया भाग गए बाद में देर रात चार लोगों पर सिविल लाइन थाने में FIR कराई गई है।

घटनाक्रम इस तरह से था मंगलवार शाम को रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को ले जाया जा रहा था तभी माइनिंग की टीम पहुंची और दस्तावेज मांगे गए। तब चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाया तो ट्रैक्टर को जप्त किया गया और एक सैनिक को ट्रैक्टर में बैठकर थाने ले जाया जा रहा था, तभी कुछ लोग आए और उन्होंने ट्रैक्टर को घेर लिया और सैनिक को ट्रैक्टर में से धक्का देकर नीचे गिराया और ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। जो बालू भरी हुई थी उसे सड़क पर ही खाली कर दिया गया।

मामले को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि उपेंद्र यादव, विमलेश यादव, गजराज यादव और तनु यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.