Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

Ludhiana रेलवे स्टेशन की CCTV से मचा हड़कंप, खूब वायरल हो रही तस्वीरें

0

लुधियाना: रेलवे स्टेशन के परिसर में 1 साल के बच्चे को किडनैप करने वाली महिला व उसके साथी युवक की सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज थाना जी.आर.पी. की पुलिस को मिल गई है। फुटेद से पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर बच्चे को किडनैप किया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला ने बच्चे को उठाया हुआ है और युवक बैग उठाकर उसके पुीछे जा रहा है। महिला बच्चे को लेकर अपने साथी समेत लक्ष्मी चौक के पास आटो में बैठते हुए दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार जी.आर.पी. की अलग-अलग टीमों ने सेफ सिटी कैमरों समेत अन्य स्थानों पर लगे करीब 50 सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला व उसका साथी बच्चे को लेकर बस स्टैंड या ढोलेवाल चौक की तरफ बस पकड़ने के लिए गए होंगे। इस्पैक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि मामले की कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें गठित की गई है। पुलिस द्वारा प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है और स्टेट कंट्रोल पर सूचित किया गया है। महिला की फुटेज भी वायरल की गई है।

गौरतलब है कि फतेहपुर से आई महिला ललितावती देवी अपने 2 बच्चों सहित लुधियाना में अपने पति से मिलने के लिए आई थी और रात को लेट होने के कारण वह रेलवे परिसमर में ही रुक गई। महिला का कहना है कि 2 दिन से उसने नींद नहीं ली थी जिस कारण थकावट के चलते उसकी आंख लग गई और उसके निकट ही लेटे उक्त आरोपी उसका बच्चा लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.