Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

Ludhiana Election में अकाली दल की शर्मनाक हार! जब्त हुई जमानत

लुधियाना: लुधियाना उपचुनाव के नतीजों का ऐलान हो चुका है, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 10 हज़ार से अधिक वोटों की बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की है। इन चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को बहुत ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। एडवोकेट परउपकार सिंह घुम्मण न सिर्फ चुनाव हार गए, बल्कि अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को कुल 35,179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु 24,542 वोट ही हासिल कर सके। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 20,323 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे, जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परउपकार सिंह घुम्मण 8,203 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। जहां संजीव अरोड़ा 10 हज़ार से भी ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे, वहीं अकाली दल के उम्मीदवार परउपकार सिंह घुम्मण कुल 10 हज़ार वोट भी नहीं जुटा सके।

यहां तक कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा से भी काफी पीछे रह गया। भाजपा ने अपने उम्मीदवार का ऐलान बिल्कुल अंतिम समय में किया था, जबकि अकाली दल ने परउपकार सिंह घुम्मण को पहले ही चुनाव मैदान में उतार दिया था। इस कारण घुम्मण को प्रचार का अधिक समय भी मिला, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसके साथ ही, परउपकार सिंह घुम्मण के उम्मीदवार बनाए जाने के समय से ही यह चर्चा थी कि अकाली दल ने उम्मीदवार चयन में गलती कर दी है। अगर 2022 के चुनाव परिणामों की तुलना आज के नतीजों से करें तो उस समय अकाली दल ने महेशइंदर सिंह ग्रेवाल को चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि वह जीत नहीं सके थे, लेकिन उनका प्रदर्शन परउपकार सिंह घुम्मण की तुलना में बेहतर रहा था।महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने उस समय 10,072 वोट हासिल किए थे, जबकि परउपकार सिंह घुम्मण सिर्फ 8,203 वोट ही जुटा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.