Logo
ब्रेकिंग
Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल... Palamu Crime News: पलामू में आधी रात सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर; अवैध खनिजों से लदे 4...
Header Ad

Ludhiana से Delhi जाना हुआ मुश्किल! परेशान हए लोग.. पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना: लुधियाना बस स्टैंड परिसर के टाइम टेबल में शाम 4 बजे से लेकर 7:30 बजे तक नहीं है कोई एसी वॉल्वो बस। बस स्टैंड परिसर में बसों की तंगी इस कदर बढ़ रही है कि बसों में सफर करने वाले विद्यार्थी और व्यापारी भी अब इसका भुगतान दे रहे हैं।

दिल्ली और अन्य जगहों को जाने वाले विद्यार्थी जो अक्सर कॉलेज समाप्त होने के बाद बसों में सफर करते हैं अपने ठिकाने पर वापस पहुंचते हैं या फिर सरकारी इम्तिहान देने आए विद्यार्थी जिनका सैंटर लुधियाना में बना होता है वह यहां पर सारी शाम बस अड्डे पर बैठकर काटते हैं क्योंकि वॉल्वो बस का समय टाइम टेबल से गायब है। सूत्रों के अनुसार वॉल्वो बस शेरपुर चौक या फिर जालंधर बाईपास से ही भरकर वहां से चली जाती है जिसके कारण वह बस अड्डे पर नहीं पहुंच पाती है। परंतु विद्यार्थी इस बात से अनजान हैं कि बस स्टैंड परिसर के सिवाय भी बस कहीं और खड़ी हो सकती है। सरकार को होने वाला मुनाफा प्राइवेट बस चालकों की जेबों को गरम कर रहा है।

सरकार द्वारा बनाई गई सुविधा का सारा लाभ प्राइवेट बस चालक उठा रहे हैं। यात्री घंटों बस अड्डे पर बैठकर बसों का इंतज़ार करते हैं और बसों की क़िल्लत उनके मुँह पर मायूसी की लहर ले आती है।महिलाओं का कहना है माना कि सफर महिलाओं के लिए सरकारी बसों में फ़्री है लेकिन ऐसी फ़्री सुविधा का क्या करना है जिसके लिए उनको अपने 4 -4 घंटे खराब करने पड़े। सूत्रों के मुताबिक कुछ निचले स्तर के अधिकारी जानबूझकर इस साजिश को अंजाम दे रहे हैं जिसके चलते कई बसों का समय बस स्टैंड के टाइम टेबल से गायब है। इस मुद्दे के बारे में क्या उच्चाधिकारियों को कुछ भी नहीं पता है। तरुण अग्रवाल, रितू गुप्ता, हरीश गुप्ता, साहनी ने कहा कि यात्रियों की परेशानियों का हल निकालना बहुत ही अनिवार्य है क्योंकि यह सुविधा सरकार द्वारा यात्रियों के लिए बनाई गई है। प्रशासन को टाइम टेबल को मद्देनज़र रखते हुए शेष कदम उठाने चाहिए और बसों की गिनती को बढ़ाना चाहिए ताकि यात्रियों की मुसीबतों का हल निकाला जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.