Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

गर्मियों के मौसम के बीच पंजाब में बिजली सप्लाई से जुड़ी अहम खबर

चंडीगढ़: पंजाब राज पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने इस वर्ष धान सीजन के लिए बिजली की मांग और आपूर्ति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी पी.एस.पी.सी.एल. के सीएमडी अजोय सिन्हा, सभी निदेशकों और मुख्य इंजीनियरों के साथ बैठक के बाद बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी।

उन्होंने कहा कि इस धान सीजन के दौरान लगभग 17,000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, जिसके लिए अग्रिम व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही, गर्मी के मौसम में घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों को हिदायत की है कि थर्मल प्लांट और गुरु अमरदास थर्मल प्लांट का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए ताकि आस-पास पड़ी अतिरिक्त भूमि पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड न रहने दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 10 वर्षों में प्रदेश में उत्पन्न होने वाली बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए ताकि मांग के अनुरूप समय रहते व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को पी.एस.पी.सी.एल. कर्मचारियों के स्थानांतरण के संबंध में नीति तैयार करने को भी कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.