Logo
ब्रेकिंग
Yamuna Cleaning Mission 2029: जब तक यमुना साफ नहीं होगी, गंगा को स्वच्छ करना अधूरा है- गृह मंत्री अम... Delhi Police Denies Karni Sena Permission: जंतर-मंतर प्रदर्शन अनुमति मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज शेखा... IND vs AFG 3rd T20I Preview: सीरीज पर कब्जा करने के बाद बेंच स्ट्रेंथ आजमाएगी टीम इंडिया, वैभव को ले... Kareena Kapoor Upcoming Movie Dayra: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना, जानिए फिल्म ... Abbas Araghchi Beijing Visit: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का चीन दौरा, ट्रंप और जिनपिंग की मुला... Buy House vs Rent and Invest: ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए क... Meta India CSEAM Case NCPCR: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, एनसीपीसीआर की सख्ती के... Radha Ashtami 2026 Date and Shubh Muhurat: कब है राधा अष्टमी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और श्रीकृ... Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक...
Header Ad

इतने सफल क्यों हैं विराट कोहली? साथ खेलने वाले क्रिकेटर ने बताया, इस मामले में अब बनेंगे 7वें हिंदुस्तानी

वर्ल्ड क्रिकेट में अब विराट कोहली का हाल ऐसा है कि वो जो भी मुकाबला खेलते हैं, उसमें किसी ना किसी रिकॉर्ड के मुहाने पर खड़े होते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च का मुकाबला भी वैसा ही है. इस मैच में भी विराट एक कमाल की उपलब्धि दर्ज करने की दहलीज पर खड़े हैं. अब सवाल है कि विराट कोहली इतने सफल क्यों हैं? इसका जवाब उन्हीं के साथ क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर दिया है.

खुद पर भरोसा ही विराट का सीक्रेट- रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली की सफलता का राज खोलते हुए बताया कि इसके पीछे उनका खुद पर भरोसा और विश्वास है. उन्होंने कहा कि उनका आत्मविश्वास ही उनका सीक्रेट हैं. जो वो करते हैं वो बहुत कम ही लोग कर पाते हैं. रॉबिन उथप्पा ने साल 2010 की वो घटना बताई, जब वो RCB में टीम के साथ थे. तब वो नंबर 4 या 5 पर खेला करते थे. उथप्पा ने बताया कि वो सब खाना खाने बाहर गए थे. वहां बैटिंग ऑर्डर को लेकर बात हुई तो विराट ने कहा कि वो टीम के सबसे अच्छे बैटर हैं, उन्हें नंबर 3 पर खेलना चाहिए. उथप्पा के मुताबिक तब विराट की उम्र 20 की थी और उस दौरान वो आत्मविश्वास गजब ही था.

रॉबिन उथप्पा ने माना कि वर्ल्ड क्रिकेट में विव रिचर्ड्स और सचिन तेंदुलकर दो बड़े बल्लेबाज हुए हैं मगर विराट कोहली का कद भी उनके जैसा ही बड़ा है. और, इसकी बस एक ही वजह है, जो उनका आत्मविश्वास है.

300 वनडे खेलने वाले 7वें भारतीय होंगे विराट

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली जिस उपलब्धि को दर्ज करने वाले हैं वो है 300 वनडे खेलने का. विराट कोहली 300 वनडे खेलने वाले 7वें भारतीय होंगे. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर. एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरूद्दीन , सौरव गांगुली और युवराज सिंह इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.