Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Love And War से लीक हुआ रणबीर कपूर का लुक! विकी कौशल से कहां हो रही टक्कर?

0

साल 2026 रणबीर कपूर के नाम रह सकता है. अगर प्लान की गई चीजें सफल हो जाती हैं तो. उनकी दो बड़ी फिल्में आ रही हैं. पहली- ‘लव एंड वॉर’ और दूसरी- ‘रामायण पार्ट 1’. दो बड़ी फिल्मों पर करोड़ों दांव पर लगाए हुए हैं. जहां एक ओर रणबीर कपूर ‘रामायण’ का काम खत्म कर चुके हैं. वहीं, लव एंड वॉर के लिए अभी विदेश में एक बड़ा शेड्यूल प्लान किया गया है. इसी बीच फिल्म से रणबीर कपूर का लुक लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसके साथ बड़ी जानकारी भी दी गई है.

दरअसल संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ी प्लानिंग है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा विकी कौशल और आलिया भट्ट भी काम कर रही हैं. हालांकि, विदेश में जो शूट है, वो फेस ऑफ होने वाला है. पर पहले भारत वाला शेड्यूल पूरा करना होगा. क्या सच में रणबीर कपूर का यह लुक लव एंड वॉर से है. तस्वीर शेयर कर क्या जानकारी मिली है?

रणबीर का फिल्म के सेट से लुक Leak!

X (ट्विटर) पर RK नाम से एक आईडी है. जिसे ब्लू टिक मिला हुआ है. उस यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है. इसमें रणबीर कपूर किसी फैन के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में उनका एकदम नया लुक है, जो ‘रामायण’ से अलग है. कुछ दिनों पहले उस फिल्म के सेट से भी वीडियो दिखा था. इसके कैप्शन में लिखा- रणबीर कपूर वॉर सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. साथ ही वो तस्वीर राजस्थान की बताई जा रही है. अब इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि हम नहीं करते. अब रणबीर कपूर की तस्वीर आते ही लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया है.

दरअसल इस वक्त वो राजस्थान में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में लोग उनकी लोकेशन पता करने की कोशिश में लगे हुए हैं. कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा कि- वो बीकानेर में हैं हमारे. यानी राजस्थान में वॉर सीक्वेंस खत्म करने के बाद ही आगे के शूटिंग के लिए दूसरी लोकेशन पर जाएंगे. हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म का पहला पोस्टर या टीजर रणबीर कपूर के बर्थडे पर जारी किया जाएगा.

इस फिल्म से होगा क्लैश

रणबीर कपूर की ‘लव एंड वॉर’ अगले साल यानी 2026 में रिलीज की जाएगी. 20 मार्च का दिन मेकर्स ने फाइनल किया है. हालांकि, लगातार इस तरह की खबरें भी आती रही हैं कि फिल्म को पोस्टपोन किया जाएगा. इस पिक्चर का यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश होगा. ऐसे में दोनों फिल्मों की राह आसान नहीं होने वाली.

Leave A Reply

Your email address will not be published.