Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

18 छक्के… ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, साउथ अफ्रीका ने 19 साल बाद देखा ऐसा दिन

0

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है. उसने वनडे क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 2 विकेट पर 431 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में उनसे 3 बल्लेबाजों- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरन ग्रीन- के शतक का बड़ा हाथ रहा है.

साउथ अफ्रीका ने 19 साल बाद फिर देखा ऐसा दिन

ऑस्ट्रेलिया का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 434 रन का है, जो कि उसने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ बनाए थे. अब 19 साल बाद फिर से साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ उसने वनडे में अपने दूसरे सबसे बड़े स्कोर की भी स्क्रिप्ट लिखी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे में अपने सबसे बड़े स्कोर से इस बार 3 रन दूर गई.

10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 400 प्लस स्कोर

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया 10 साल के इंतजार के बाद 400 प्लस रन बनाए हैं. इससे पहले उसने आखिरी बार साल 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया था. ऑस्ट्रेलिया ने तब 6 विकेट पर 417 रन बनाए थे, जो कि वनडे में उनका तीसरा बड़ा स्कोर है.

18 छक्कों के साथ बने 431 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ निकले 431 रन, ऑस्ट्रेलिया का भले ही दूसरा बड़ा स्कोर हो. पर वनडे क्रिकेट का ये 9वां सबसे बड़ा टोटल है. ट्रेविस हेड के 142 रन, मिचेल मार्श के पूरे 100 रन और कैमरन ग्रीन के 55 गेंदों पर खेली 118 रन की पारी बदौलत ऑस्ट्रेलिया इस बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा. ऑस्ट्रेलिया की पारी में कुल 18 छक्के लगे, जो कि इन 3 बल्लेबाजों ने मिलकर ही मारे. इसमें 5-5 छक्के हेड और मार्श ने मारे जबकि 8 छक्के कैमरन ग्रीन ने जड़े.

10 साल बाद टॉप 3 ने वनडे में लगाया शतक

वनडे क्रिकेट में 10 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब उसके टॉप 3 ने शतक लगाया है. आखिरी बार 2015 में साउथ अफ्रीका के टॉप 3 ने वनडे में शतक लगाया है. साउथ अफ्रीका के लिए तब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले वनडे मुकाबले में हाशिम अमला, राइली रूसो और एबी डीविलियर्स ने शतक लगाया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.