Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

Jalandhar में तड़के सुबह भीषण आग का तांडव, दूर-दूर तक फैला धुंआ

जालंधर: शहर में आज तड़के सुबह करीब 4 बजे गदईपुर में 2 फैक्ट्रियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर से फैक्ट्री में आग लगने का धुआं दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही जालंधर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं थी।  3 घंटे बीत जाने के बाद तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। गनीमत रही कि फिलहाल घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस की टीमें भी पहुंच गई हैं।

जानकारी के अनुसार  फोकल प्वाइंट से सटे गदईपुर में बनी दोनों फैक्ट्रियों में टायर बनाने और रबर का काम होता था। दोनों फैक्ट्रियों में काफी मात्रा में ऐसा सामान पड़ा था, जोकि ज्वलनशील है। आग लगने के बारे में सबसे पहले इलाका निवासियों को पता चला था। जिसके बाद फैक्ट्री मालिकों और फायर ब्रिगेड की टीमों को सूचित किया गया था।  खबर लिखे जाने तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीमों द्वारा आग बुझाने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कर पाएंगी। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.