Logo
ब्रेकिंग
National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... पॉलिटेक्निक-कॉसमी क्षेत्र में RTO की चेकिंग, बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या...
Header Ad

IAS अधिकारी के गनमैन से गोली चलने के मामले में पुलिस का बड़ा Action

जालंधर : जालंधर में एक ज़मीन विवाद के चलते सियासत और प्रशासन दोनों में हलचल मचा देने वाला मामला सामने आया है। एक ओर हैं पंजाब की सीनियर IAS अधिकारी बबिता कलेर और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता स्टीफन कलेर, और दूसरी ओर है प्रबल सरिया कंपनी से जुड़ा पक्ष। इस टकराव में मामला इस हद तक बढ़ गया कि गोली चलने की नौबत आ गई। जिसके बाद अब इस मामले में IAS अफसर, उनके राजनीतिक पति और सरकारी गनमैन पर थाना-7 में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, PIMS अस्पताल के सामने एक प्लॉट में भरती (मलबा डालने) को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले गया। आरोप है कि कलेर परिवार ने अपने सरकारी गनमैन से सरकारी हथियार का इस्तेमाल करवा कर गोली चलवाई। जिसके बाद शिकायतकर्ता सुलक्ष्ण सिंह और उनके मैनेजर हरप्रीत सिंह ने इस संबंध में थाना-7 की ACP रूपदीप कौर को शिकायत दी थी, जिसके बाद अब पुलिस ने एक्शन में आते हुए बबिता कलेर और उनके पति व गनमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल FIR दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को परखा जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.