Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर कई जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है. किसी जिले में जुमे की नमाज का वक्त एक घंटे बढ़ाया गया है तो कुछ जिले में डेढ़ या दो घंटे तक आगे बढ़ाया गया है. इसी के साथ तमाम मुस्लिम धर्म गुरूओं ने नमाजियों से अपील की है कि वह घर के पास वाले मस्जिद में ही नमाज पढ़ें. इसी के साथ सलाह दी है कि होली के दिन जरूरत न हो तो अपने घरों में ही रहें.

मुख्यमंत्री की अपील के बाद लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अलीगढ़, झांसी, अयोध्या और सहारनपुर आदि जिलों की पुलिस ने पीस कमिटियों के साथ बैठक की. इस दौरान सभी पक्षों को समझाया गया. हालांकि इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरू खुद आगे आए और प्रस्ताव दिया कि होली के दिन जुमे की नमाज देर से होगी. 2 बजे होने वाली अजान की टाइमिंग बढ़ा कर कहीं 2.30 बजे और कहीं तीन बजे करने पर सहमति बनी है.

दारुल उलुम देवबंद की अपील

सहारनपुर के देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद की ओर से सर्व समाज को होली के दिन संयम और अमन बनाए रखने की अपील की है. इसी क्रम में उन्होंने मुसलमानों से कहा कि होली के दिन वह अपने घर के पास वाले मस्जिद में ही जुमे की नमाज़ अदा करें. इसके बाद वह अपने घरों के अंदर ही इबादत करें. उन्होंने लोगों को बिना वजह बाहर नहीं निकलने और किसी अफवाह में नहीं पड़ने की भी अपील की है. उधर, राजधानी लखनऊ में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज का वक्त आगे बढ़ाने का ऐलान किया है.

मुरादाबाद में भी बदला समय

वहीं मुरादाबाद के शहर ईमाम सैय्यद मासूम अली आज़ाद ने वीडियो जारी कर एक बजे के बजाय ढाई बजे नमाज पढ़े जाने की बात कही है. कहा कि होली का जुलूस जीआईसी से शुरू होकर फैज़ गंज, पान दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल से टाऊन हाल तक निकलता है. ढाई बजे तक यह जुलूस खत्म हो जाएगा. इसी प्रकार रामपुर शहर काज़ी सैय्यद खुशनूद मियां ने भी कहा कि 14 मार्च को होली की वजह से ढाई बजे नमाज पढ़ने की अपील की है. उन्होंने ज़िले भर की मस्जिदों को नमाज का समय बदलने का आग्रह किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.