Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश; Video वायरल

नोएडा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काली रंग की थार आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए तेजी से जाती दिखाई दे रही है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी थार ड्राइवर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, थार पर स्टीकर लगाने को लेकर थार ड्राइवर और दुकान के कर्मचारी में विवाद हुआ था. इधर, कर्मचारी का आरोप है कि थार चालक ने उससे गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की.

नोएडा के सेक्टर-16 में कार मार्केट है. इसी मार्केट में एक दुकान पर आरोपी थार चालक आया हुआ था. पुलिस के अनुसार, काली थार ड्राइवर का नाम सचिन लोहिया है, जो दिल्ली के आया नगर का रहने वाला है. वह बीते 10 मार्च को अपनी थार में स्टीकर लगवाने सेक्टर-16 के कार मार्केट में आया हुआ था. इस दौरान किसी बात को लेकर उसका दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया.

CCTV में कैद हुई घटना

देखते ही देखते कर्मचारियों और सचिन लोहिया में गाली-गलौज और मारपीट हो गई. दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी फिरोज ने बताया कि थार मालिक सचिन लोहिया गालियां दे रहा था. उसने गाली देने से मना किया तो मारपीट करनी शुरू कर दी. सचिन लोहिया के कार दुकान पर मारपीट करने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया.

आरोपी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने पीड़ित फिरोज की शिकायत पर थाना फेस-वन में मुकदमा दर्ज कर लिया. नोएडा के डीसीपी राम बदन के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर और पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दो टीम में गठित कर दी गई थीं. टीम ने बुधवार को आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी राम बदन के अनुसार, थार गाड़ी में स्टीकर लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

नोएडा के सेक्टर-16 में बनी कार बाजार में यह पूरी घटना घटी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देख सकते हैं कि थार ड्राइवर बड़ी तेजी से गाड़ी चलाता हुआ दिखाई दे रहा है और सामने से आ रहे वाहनों में टक्कर मारता हुआ फरार हो जाता है. फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने थाना फेस-वन में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.