Logo
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Header Ad

CM मान की Health को लेकर Hospital से आई ये जानकारी, पढ़ें…

0

चंडीगढ़ : मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उनकी रिपोर्ट को सामान्य बताया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनके सभी टेस्ट नॉर्मल आए हैं और हालत लगातार सुधर रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी अस्पताल पहुंचे।

राज्यपाल के साथ पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का हालचाल जानने के बाद राज्यपाल ने बताया कि उनकी सेहत अब बेहतर है और डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। राज्यपाल ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कई बार उनका हालचाल पूछा और यहां तक कहा कि जैसे ही वे हेलीकॉप्टर से उतरें, उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री की सेहत की जानकारी दी जाए।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की टोकन राशि का ऐलान भी किया है। बाकी राशि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले आकलन के बाद जारी की जाएगी। राज्यपाल के अनुसार प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि पंजाब को 100 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा और किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.